तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार एक अत्यंत भावुक माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और जनाजे के सामने फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए।
तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में दुनिया भर से आए प्रतिनिधिमंडल और शीर्ष अधिकारी अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जब राष्ट्रपति पेजेशकियन की बारी आई, तो कुछ पल खुद को संभलने के बाद वे भावुक हो गए। उनकी आंखों से गिरते आंसू देखकर वहां मौजूद अन्य अधिकारी भी गमगीन हो उठे और माहौल और अधिक भावुक हो गया।
इस अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फुटेज में राष्ट्रपति पेजेशकियन बार-बार अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल ईरान में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग उनके इस मानवीय और भावुक पक्ष को देख रहे हैं।
अयातुल्ला खामेनेई के सम्मान में 5 जुलाई से 9 जुलाई तक ईरान और पड़ोसी मुल्क इराक के कई शहरों में मेमोरियल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक विदाई में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी राजनयिक, दूत और प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचे हैं, जो ईरान के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति पेजेशकियन ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने खामेनेई के निधन को देश के लिए कभी न भर पाने वाला नुकसान बताया। इस कठिन घड़ी में उन्होंने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
पेजेशकियन ने कहा, हमें इस दुखद समय को अपनी राष्ट्रीय एकता और मजबूती में बदलना होगा। उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि इस संकट के दौर के बावजूद ईरान की प्रगति नहीं रुकेगी और देश पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
Iranian President Masoud Pezeshkian breaks down in tears over Ali Khamenei s body. pic.twitter.com/esrQQqxK1W
— Kurdistan 24 English (@K24English) July 3, 2026
अंतिम पलों में टूटा क्रोएशिया का सपना, VAR के विवादित फैसले ने पुर्तगाल को दिलाई रोमांचक जीत
मुंगेर जेल में संदिग्ध मौत: भाई की हत्या का राज खोलने वाला था मनीष , परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
लालू परिवार के नए आशियाने पर सियासी संग्राम, विधायकों की जमीन हड़पने के गंभीर आरोप
ईरान पहुंचे दिग्गज भारतीय नेता और धर्मगुरु, दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई को दी अंतिम श्रद्धांजलि
अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम सफर: 4 महीने बाद तेहरान में दिखा शक्ति प्रदर्शन, भारत-पाकिस्तान के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत से मातम
टिर्री ट्रेंड पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक: चीनी ऐप्स पर लगा बैन, चलती ई-रिक्शा बंद करना पड़ेगा भारी
अररिया में बाढ़ का खतरा: डीएम विनोद दूहन का सख्त रुख, युद्धस्तर पर कटाव निरोधक काम के निर्देश
ई-रिक्शा बंद करने वाले खतरनाक चीनी ऐप पर सरकार का प्रहार, गूगल-एप्पल को बैन के आदेश
सहारनपुर का पवित्र कुंड विवाद: CM योगी की पूजा वाले स्थान पर नमाज, भड़के हिंदू संगठन