पंजाब कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह एक बार फिर चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दरकिनार किए जाने से नाराज पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने अब खुलकर बगावत कर दी है। मोरिंडा में हुई एक बैठक में नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व को सिरे से खारिज कर दिया है।
राजा वडिंग तो काम ही नहीं करते मो1रिंडा में चन्नी के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह बराड़ ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने कहा कि पार्टी को अगर आगामी चुनाव जीतना है, तो राजा वडिंग का बहिष्कार करना होगा। बराड़ ने आरोप लगाया कि राजा वडिंग काम नहीं करते और उनके नेतृत्व में पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि कमान तत्काल चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपी जाए।
हर बच्चे की जुबान पर चन्नी का नाम बैठक में मौजूद नेताओं का एक ही सुर था—पंजाब में कांग्रेस की राह चन्नी से होकर गुजरती है। पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कंगार ने कहा कि चन्नी आज जनता के बीच सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। वहीं, नेता तरसेम सिंह ने साफ किया कि अगर वडिंग के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, तो पार्टी की हार तय है। उनका दावा है कि आज पंजाब के हर बच्चे की जुबान पर सिर्फ चन्नी का नाम है।
शक्ति प्रदर्शन में जुटे 65 नेता मोरिंडा में चन्नी के समर्थन में हुए इस शक्ति प्रदर्शन में करीब 65 कांग्रेस दिग्गजों ने शिरकत की। इसमें पांच मौजूदा विधायकों के साथ-साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, राणा गुरजीत सिंह, सुख सरकारिया और भारत भूषण आशु जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की उपस्थिति ने भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
हाईकमान के लिए बड़ी चुनौती नेताओं का स्पष्ट कहना है कि वे इस मांग को केंद्रीय नेतृत्व के सामने जोर-शोर से रखेंगे। पार्टी के भीतर बढ़ता यह असंतोष राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। अब देखना यह होगा कि क्या आलाकमान नाराज नेताओं की बात मानकर राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करेगा या फिर राजा वडिंग के साथ ही आगे बढ़ने का जोखिम उठाएगा।
#WATCH | Morinda, Punjab: After meeting with Charanjit Singh Channi, Congress leader Darshan Singh Brar says, Just one thing was discussed - Amarinder Singh Raja Warring (state Congress president) should be boycotted. Charanjit Singh Channi should be made the state president. He… pic.twitter.com/Eja9HGI8gn
— ANI (@ANI) July 3, 2026
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल ने तोड़ी चुप्पी
कलयुग नहीं ये छलयुग है: राम मंदिर मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का तीखा प्रहार
राम मंदिर चोरी पर RSS का कड़ा रुख: यह महापाप, दोषियों को बख्शा न जाए
भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में घमासान: चिराग ने मांगा इंसाफ, तो मांझी ने पुलिस को बताया सही
पाकिस्तान में रूह कंपा देने वाली वारदात: डिप्टी PM के पोते ने विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार
फिरोज अख्तर बने कटिहार के नए ADM, बारसोई वासियों में खुशी की लहर
राम मंदिर चंदा विवाद: RSS ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
जीत के बाद रोनाल्डो के छलके आंसू, जर्सी नंबर 21 पहनकर किसे याद किया पुर्तगाल के सुपरस्टार ने?
यह जीत तुम्हारे नाम : डियोगो जोटा को याद कर मैदान पर रो पड़े रोनाल्डो
मौसम का अलर्ट: 11 राज्यों में आफत की बारिश और 90 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी