शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा आलाकमान पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर विपक्षी दलों को तोड़ने के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है।
शांति से नहीं बैठ सकते भाजपा नेता संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं में विपक्षी दलों को तोड़ने की एक लत लग गई है। उन्होंने कहा, इन्हें चैन नहीं है और न ही इन्हें नींद आती है। जब तक ये लोग किसी पार्टी को तोड़ नहीं लेते, तब तक इन्हें सुकून नहीं मिलता।
अब एक-दूसरे को तोड़ने की बारी है राउत ने भविष्य की राजनीति पर भविष्यवाणी करते हुए कहा, आने वाले दिनों में जब देश में कोई दूसरी पार्टी तोड़ने के लिए नहीं बचेगी, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक-दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे। वे एक-दूसरे से कहेंगे- मैं तुम्हारी पार्टी तोड़ता हूं, तुम मेरी तोड़ो ।
तमिलनाडु में करोड़ों का खेल राउत ने तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां टीवीके के 15 विधायकों को तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ रुपये का खेल किया गया। उन्होंने कहा कि इन विधायकों को तोड़ने का एकमात्र मकसद राज्य की चुनी हुई सरकार को गिराना था।
लोकतंत्र की हत्या का आरोप शिवसेना नेता ने कहा कि मौजूद हालात को देखते हुए लगता है कि आने वाली पीढ़ियों को यह बताना पड़ेगा कि कभी इस देश में लोकतंत्र हुआ करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर कुठाराघात कर इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
सत्ता में आए तो 10 मिनट में करेंगे 10 टुकड़े संजय राउत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आज भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED-CBI) का सहारा लेकर विपक्ष को तोड़ रही है। उन्होंने दोटूक कहा, यदि हमें सिर्फ एक घंटे के लिए ईडी और सीबीआई सौंप दी जाए, तो हम भी 10 मिनट के अंदर उनकी पार्टी के 10 टुकड़े कर देंगे।
VIDEO | Thane: During a press conference, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, “I feel that one day Amit Shah Ji and Modi Ji will sit together and say to each other, ‘Let me break your party, and you break mine’. There will be no one else left to break. They will… pic.twitter.com/kDGT9aVz6e
— Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2026
रवि शास्त्री की दो टूक: टीम इंडिया में देरी क्यों? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करो
दिल्ली में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झमाझम बारिश से बदला शहर का मिजाज
दिल्ली का ट्रैफिक होगा स्मूद , यूपी को मिलेगी नई लाइफलाइन: कैबिनेट ने 14,115 करोड़ की परियोजनाओं को दी हरी झंडी
शाहरुख खान का लॉस एंजिल्स सपना हुआ सच: नाइट राइडर्स का अपना वर्ल्ड-क्लास स्टेडियम तैयार
7 दिन से मलबे में जिंदगानी की जंग: वेनेजुएला में 7 देशों की टीम ने बचाई सिक्योरिटी गार्ड की उम्मीद
15 दस्तावेज भी बेअसर: असम में शख्स को हाईकोर्ट ने माना विदेशी , नागरिकता साबित करने में रहा नाकाम
कीव दहला: रूस के भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले में 13 की मौत, मेट्रो स्टेशनों में कटी रात
भारत-इंग्लैंड पहला टी20 बारिश की भेंट, अब 4 जुलाई को होगा असली इम्तिहान
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! - संजय राउत का तीखा हमला
पैंट उतारकर हाथ में दे देता ... वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाने पर भड़के रवि शास्त्री, कहा- उसे तुरंत खिलाओ