भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और दिग्गज कमेंटेटर रवि शास्त्री 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी राय को लेकर चर्चा में हैं। आयरलैंड दौरे के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में न पाकर शास्त्री काफी नाराज दिखे।
क्या बोले रवि शास्त्री? इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कमेंट्री करते हुए शास्त्री ने वैभव को शामिल न करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, उसे आयरलैंड दौरे पर ही खेलना चाहिए था। वहां का ग्राउंड छोटा था, वह स्टेडियम के बाहर छक्के मारता। वह तो वहां गेंदबाजों की पैंट उतारकर हाथ में दे देता ।
मुहावरे का अर्थ शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्पष्ट कर दें कि शास्त्री ने जिस मुहावरे का इस्तेमाल किया, उसका अर्थ किसी को बुरी तरह पीटने या किसी पर पूरी तरह हावी होने से है। शास्त्री का मानना है कि वैभव की बल्लेबाजी शैली विपक्षी टीम के लिए बेहद घातक साबित हो सकती है।
बेंच गर्म करने से फायदा नहीं शास्त्री ने टीम प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, उसने आईपीएल में हर बड़े गेंदबाज की धुनाई की है। वह 15 साल का है और उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उसे बेंच गर्म करने के लिए नहीं रखा जाना चाहिए। उसे टीम में शामिल करना चाहिए क्योंकि अगर वह क्रीज पर 2-3 ओवर भी टिक गया, तो मैच का रुख बदल सकता है।
डेब्यू की जगी उम्मीदें आयरलैंड दौरे पर वैभव को बेंच पर बैठाना भारत को भारी पड़ा और टीम सीरीज हार गई। अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि टीम प्रबंधन जल्द ही वैभव को डेब्यू करने का मौका देगा। शास्त्री के इस बयान ने इस युवा खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग को और तेज कर दिया है।
Arrey, woh khelna chahiye tha yaar! 👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 1, 2026
Ravi Shastri s brutally honest take on Vaibhav Sooryavanshi 💬
Watch #ENGvIND, 2nd T20I on 4th July, 6 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/0S9yMguEig
अपना फूहड़पन दिखाने आए हो? : लॉकअप 2 में कंगना की धमाकेदार एंट्री, कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास
केतन हत्या मामला: सिया गोयल का चीटर वाला वीडियो वायरल, क्या कोई तीसरा शख्स है राज?
अररिया: मानसून की पहली बारिश में ही तालाब बना कुआड़ी बाजार, दावों की खुली पोल
WWE SummerSlam 2026: रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच मैच क्यों नहीं हुआ? असली वजह आई सामने
राष्ट्रपति भवन में जापान की PM साने ताकाइची का भव्य स्वागत, भारत-जापान रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान
इश्क की ऊंची उड़ान पड़ी भारी: 1454 फीट ऊपर प्रपोज करने वाले कपल को पुलिस ने दबोचा
लाखों की बर्बादी: रसिया पंचायत में बदहाली का शमशान , सरकारी दावों की खुली पोल
क्या 10 सेकंड का इंतजार टोल से दिला सकता है मुक्ति? NHAI ने किया सच का खुलासा
दिल्ली EV पॉलिसी 2026: अब प्रदूषण घटेगा और जेब होगी गर्म, जानिए सरकार का नया प्लान
IND vs ENG: बारिश ने धोया पहला टी20, अभिषेक के वर्ल्ड रिकॉर्ड और श्रेयस की ऐतिहासिक पारी पर फिरा पानी