एकता कपूर का विवादित रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है। शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। अब शो में क्वीन कंगना रनौत की एंट्री ने माहौल पूरी तरह बदल दिया है।
कंगना का नो फिल्टर अंदाज शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं, लेकिन कंगना रनौत की बतौर गेस्ट एंट्री ने शो का पारा बढ़ा दिया है। फराह और रितेश ने उनका जोरदार स्वागत किया। सेट पर आते ही कंगना ने अपने पुराने तीखे तेवर दिखाए और कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाना शुरू कर दिया।
राम कपूर पर भड़कीं कंगना शो के नए प्रोमो में कंगना का गुस्सा एक्टर राम कपूर पर फूटते देखा गया। कंगना ने राम को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा, राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आए क्यों? अपना यह फूहड़पन दिखाने के लिए?
राम कपूर ने बचाव की कोशिश की और कहा कि सही समय आने पर वह अपना सच सबके सामने रखेंगे। इस पर कंगना ने उन्हें टोकते हुए कहा, अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो अपना बचाव न करें।
धीरज धूपर को दी नसीहत कंगना ने एक्टर धीरज धूपर को भी आड़े हाथों लिया। शो के दौरान खुद को शाहरुख खान समझने वाले धीरज को कंगना ने साफ शब्दों में कहा, आपको लगता है कि आप शाहरुख खान हैं? आप शाहरुख का S भी नहीं हैं। कंगना की इस सीधी बात ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
आकांक्षा चमोला के उड़े होश शो के प्रोमो में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को बताया कि उनके पास अब सिर्फ एक ही लाइफलाइन बची है। रितेश ने खुलासा किया कि श्रेया कालरा ने आकांक्षा का एक बड़ा सीक्रेट—कि वह बाइसेक्शुअल हैं—सबके सामने उजागर कर दिया है। यह सुनकर आकांक्षा पूरी तरह हैरान रह गईं।
लॉकअप 2 में कंगना की वापसी के बाद से कंटेस्टेंट्स के लिए गेम और भी मुश्किल होता नजर आ रहा है। शो में आगे क्या-क्या खुलासे होंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
Finally #KanganaRanaut in #LockUpp2
— DestinY🥀 (@DestinyyyBoss) July 1, 2026
No filter and the way she gave reality check to Ram Kapoor ..! Bang onnn ..
Akanksha chamola will come to know about her secret being revealed by Shreya Kalra ..! pic.twitter.com/0G3uatRGjw
रील का जुनून या मौत को दावत? बारिश में डांस कर रही युवती के पीछे से गुजरी तेज रफ्तार बस, वीडियो देख खौफ खा जाएंगे आप
खगड़िया में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव: क्षतिग्रस्त बाइक ने उलझाया पुलिस का गणित
क्या मैनचेस्टर में फिर धुल जाएगा मुकाबला? दूसरे टी20 पर मंडराया बारिश का खतरा
दिल्ली का ग्रीन मिशन : अब एक क्लिक में लगाएं पेड़, सरकार घर तक पहुंचाएगी पौधे
Explainer: क्रिकेट में वाइड बॉल का पूरा गणित, जानिए ICC के सटीक नियम
सीमा पर गूँजी स्पंदन की धमक: फुटबॉल के मैदान से बीएसएफ का शांति और एकता का बिगुल
वह उनकी पैंट उतार देता : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बाहर बिठाने पर भड़के रवि शास्त्री
दिल्ली में भारत-जापान का शक्ति प्रदर्शन: मोदी ने तकाइची को कहा छोटी बहन , रक्षा और तकनीक पर बनी सहमति
IRCTC का महा-टूर पैकेज: अब सस्ते में करें राजस्थान और महाकाल के दर्शन, जानें पूरा प्लान
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का बिगुल बजा: अगस्त में गॉल और कोलंबो में होगी जंग