अगर आप भी धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक स्थलों की सैर का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। आईआरसीटीसी ने डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा के लिए भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किया है। यह 12 दिन की यात्रा आपको एक साथ कई तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी।
यात्रा की शुरुआत और समय यह यात्रा 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। यह स्पेशल ट्रेन सोलापुर से रवाना होकर कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी, जहां से यात्री बोर्डिंग कर सकते हैं।
इन प्रमुख जगहों के होंगे दर्शन इस 11 रात और 12 दिन के पैकेज में राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई प्रसिद्ध स्थल शामिल हैं:
यात्रा का किराया (प्रति व्यक्ति) यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने तीन कैटेगरी तय की हैं:
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? इस पैकेज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अलग से चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसमें ट्रेन यात्रा, शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की सुविधा, बसों के जरिए दर्शनीय स्थलों तक पहुंच और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है। श्रेणी के अनुसार होटल और बस की सुविधा (एसी या नॉन-एसी) उपलब्ध कराई जाएगी।
इन खर्चों का रखना होगा ध्यान पैकेज में सब कुछ शामिल नहीं है। स्मारकों के प्रवेश शुल्क, बोटिंग या अन्य एडवेंचर गतिविधियां, स्थानीय गाइड की फीस, होटल रूम सर्विस, मिनरल वाटर और निजी खर्च यात्रियों को खुद उठाने होंगे।
अगर आप कम बजट में एक यादगार और आध्यात्मिक यात्रा की तलाश में हैं, तो यह टूर पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
*Embark on the Divine Rajasthan with Ujjain Yatra aboard the Bharat Gaurav Tourist Train and experience 12 days of spirituality, heritage, and timeless beauty.
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) June 29, 2026
Reserve your seat for this memorable spiritual escape.
Book now: https://t.co/V5PCpBE3AX@RailMinIndia pic.twitter.com/yvIYnsXRqI
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के टॉप पर खतरनाक स्टंट: सगाई के बाद कपल गिरफ्तार
भारत-जापान शिखर वार्ता: सेमीकंडक्टर और पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी पर टिकी दुनिया की नजरें
सड़क बनने से पहले ही हुई सीमेंट की चोरी , वीडियो देख भड़के लोग
वे शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे : बंटवारे के दर्द पर मोहन भागवत का बड़ा बयान
कीव पर रूस का कयामती हमला : मिसाइलों और ड्रोन की बारिश से दहली राजधानी, 8 की मौत
तू क्या कर रहा है यार? - ईशान किशन के रन आउट पर झल्लाए अभिषेक शर्मा, देखें VIDEO
भारत-जापान की नई दोस्ती : पीएम साने ताकाइची के दिल्ली आगमन से बढ़ीं रणनीतिक उम्मीदें
क्या अब संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?
पोठिया में अवैध लॉटरी का काला कारोबार धराया: 945 टिकटों के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप: ट्रैक पर पानी, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, IMD का रेड अलर्ट जारी