जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार देर शाम नई दिल्ली पहुंचीं। आईजीआई एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री के रूप में ताकाइची का यह पहला भारत दौरा है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।
आज पीएम मोदी के साथ अहम बैठक आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम साने ताकाइची के बीच 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (Annual Summit) के तहत उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
बिजनेस फोरम में जुटेंगे दिग्गज शिखर सम्मेलन के अलावा, ताकाइची भारत-जापान बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगी। इस फोरम में जापान के 150 से अधिक दिग्गज उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। इस दौरान निवेश, ऑटोमोबाइल सेक्टर, सप्लाई चेन को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष मंथन होगा।
पीएम मोदी ने किया स्वागत प्रधानमंत्री मोदी ने साने ताकाइची के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस दौरे का बेसब्री से इंतजार है। पीएम ने कहा, हमारी साझा कोशिशों से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और खुशहाली को और मजबूती मिलेगी। यह यात्रा भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
साझेदारी को नई ऊंचाइयां देने का संकल्प भारत रवाना होने से पहले पीएम ताकाइची ने स्पष्ट किया था कि बदलते वैश्विक दौर में भारत के साथ सहयोग अपरिहार्य है। उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर दोनों देश न केवल आर्थिक बल्कि रणनीतिक साझेदारी को भी विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वैश्विक मंच पर बढ़ता महत्व जानकारों का मानना है कि ताकाइची का यह दौरा सेमीकंडक्टर और तकनीक के क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। चीन के बढ़ते दबदबे के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और जापान की यह नजदीकी वैश्विक राजनीति में एक बड़ा संदेश दे रही है। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद कई नई औद्योगिक परियोजनाओं की घोषणा भी हो सकती है।
インドの首都・デリーに到着しました。
— 高市早苗 (@takaichi_sanae) July 1, 2026
日本の総理として約3年ぶり、私個人としては初めてのインド訪問になります。… pic.twitter.com/F8PKt61SLn
कीव पर रूस का कयामती हमला : मिसाइलों और ड्रोन की बारिश से दहली राजधानी, 8 की मौत
दिल्ली में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या आज बरसेगा बादलों का धोखा या किसानों को मिलेगी राहत? कटिहार में मानसून का नया अपडेट
सहरसा मंडी अपडेट: मक्का-गेहूं की कीमतों में सुस्ती, चावल की चमक बरकरार
सड़क बनने से पहले ही हुई सीमेंट की चोरी , वीडियो देख भड़के लोग
कोसी का देवघर है बाबा मटेश्वर धाम: जहां स्वयंभू शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने उमड़ते हैं श्रद्धालु
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी SDPO को पटना में VVIP पोस्टिंग, परिवार का फूटा आक्रोश
कानपुर: बीमार पति के सामने पत्नी को सड़क पर पीटा, कपड़े फाड़े; वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट
भारत बनाम इंग्लैंड: सीरीज में वापसी के लिए तैयार ब्लू ब्रिगेड , दूसरे टी20 के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित
पहले खुद चीट करता है, फिर मुझे... : केतन अग्रवाल मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल का बियर पीते वीडियो वायरल