नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं। गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद राष्ट्रपति भवन पहुंचकर उनका स्वागत किया।
मुलाकात और परिचय स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी पीएम ताकाइची काफी सहज और उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने तकाइची को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मिलवाया। इसके बाद दोनों देशों के शिष्टमंडल के बीच औपचारिक परिचय का दौर चला। प्रधानमंत्री के रूप में यह ताकाइची का पहला भारत दौरा है, जिसे लेकर दोनों देशों में खासा उत्साह है।
16वां भारत-जापान शिखर सम्मेलन आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच शिष्टमंडल स्तर की महत्वपूर्ण वार्ता होगी। इसके बाद 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा तकनीक, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे रणनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
आर्थिक सुरक्षा और व्यापार पर फोकस शिखर सम्मेलन से कई बड़े समझौतों की उम्मीद है। दोनों देश आर्थिक सुरक्षा और मजबूत सप्लाई चेन पर संयुक्त घोषणापत्र जारी कर सकते हैं। इसके अलावा, क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन अमोनिया उत्पादन परियोजना में सहयोग के लिए महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
120 से ज्यादा बिजनेस समझौते इस यात्रा का एक बड़ा हिस्सा बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग है। सूत्रों के अनुसार, करीब 120 व्यावसायिक समझौतों को इस दौरे के दौरान अमलीजामा पहनाया जा सकता है। इसमें फार्मास्युटिकल क्षेत्र, नेक्स्ट-जनरेशन मोबिलिटी और तकनीकी भागीदारी प्रमुख हैं।
वैश्विक साझेदारी का नया अध्याय प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साने ताकाइची का स्वागत करते हुए कहा कि यह दौरा भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को और अधिक गहरा और मजबूत बनाएगा। वहीं, जापानी पीएम ताकाइची ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात में भारत और जापान का रणनीतिक सहयोग पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है।
यह दौरा न केवल दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को गति देगा, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन जैसे देशों के प्रभाव के बीच भारत-जापान की बढ़ती रणनीतिक नजदीकियों को भी स्पष्ट करता है।
#WATCH | Delhi: Japanese Prime Minister Sanae Takaichi receives a ceremonial welcome at the forecourt of Rashtrapati Bhavan.
— ANI (@ANI) July 2, 2026
Prime Minister Narendra Modi also present.
(Source: DD News) pic.twitter.com/VsirfTn2CV
वियतनाम: बॉम्बे बाइट्स विवाद पर मालिक की भावुक अपील, बोले- अब और न बढ़ाएं मामला
क्या आपका ई-रिक्शा भी हो सकता है हैक? चीनी ऐप का वीडियो देख मची खलबली
पोठिया में अवैध लॉटरी का काला कारोबार धराया: 945 टिकटों के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
लॉक अप 2 में हंगामा: राम कपूर द्वारा लैला को जबरन किस करने पर मचा बवाल, कौन हैं ये इंटरनेट स्टार?
124:44 मिनट का जादुई गोल: बेल्जियम ने रची इतिहास की सबसे बड़ी वापसी, सेनेगल का टूटा सपना
भारत-जापान की नई दोस्ती : पीएम सनाए तकाइची दिल्ली पहुंचीं, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई धार
तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश का दावा, डीएमके पर हॉर्स-ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
ईशान और अभिषेक के बीच मैदान पर तीखी बहस, रनआउट पर गरमाया माहौल
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के टॉप पर खतरनाक स्टंट: सगाई के बाद कपल गिरफ्तार
बांका मंडी अपडेट: स्थिर हैं अनाज के दाम, लेकिन आलू-प्याज ने बढ़ाई परेशानी