रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर खूनी मोड़ पर आ गया है। गुरुवार की रात रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलों और घातक ड्रोनों से अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। धमाकों की गूंज से पूरी राजधानी थर्रा उठी।
13 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस हमले में अब तक 13 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 90 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि रूस ने 70 से अधिक मिसाइलें और लगभग 500 ड्रोन दागे। जेलेंस्की के अनुसार, दागी गई मिसाइलों में आधी बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।
मेट्रो स्टेशन बने पनाहगाह हमले की चेतावनी मिलते ही हजारों नागरिक अपनी जान बचाने के लिए कीव के मेट्रो स्टेशनों में जा छिपे। पूरी रात लोग यहीं दुबके रहे। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने इसे दुश्मन का भीषण हमला बताते हुए नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की है।
रिहायशी इलाकों में भारी तबाही कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, शहर के 30 से अधिक स्थानों पर भारी तबाही हुई है। आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि करीब 20 आवासीय इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। शेवचेनिकोवस्की, डेसनियांस्की और होलोसिव्स्की जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां होटलों और ऊंची बहुमंजिला इमारतों को निशाना बनाया गया। होलोसिव्स्की में एक 16 मंजिला इमारत की छत पर भीषण आग लग गई।
यूक्रेन ने मांगी तत्काल मदद यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने इस रात को आतंक की रात करार दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से तत्काल एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलें भेजने की अपील की है। सिबीहा ने जोर देकर कहा कि यूक्रेन अपने आत्मरक्षा के अधिकार का उपयोग कर रहा है और इन रूसी हमलों को किसी भी तर्क से जायज नहीं ठहराया जा सकता।
राहत-बचाव कार्य जारी फिलहाल शहर में करीब 500 राहत कर्मी और 100 विशेष वाहनों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे को हटाने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
The response to the aftermath of Russia’s attack is still ongoing in Kyiv: first responders are clearing the rubble, searching for people, and providing assistance. Damage has been reported at more than 20 sites across the city, most of them ordinary residential buildings. There… pic.twitter.com/rtfrS1gFVU
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 2, 2026
धनबाद पुलिस का अनोखा प्रयोग: 700 दागियों की परेड, अपराध की दुनिया छोड़ने की शपथ
भारत-जापान की नई दोस्ती : पीएम साने ताकाइची के दिल्ली आगमन से बढ़ीं रणनीतिक उम्मीदें
1454 फीट की ऊंचाई पर इश्क का खतरनाक परवान: एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के टॉप पर प्रपोज करने वाला कपल गिरफ्तार
तालीम से ही बदलेगी समाज की सूरत : फारबिसगंज में यूथ विजन 2026 का शंखनाद
सुपौल सदर अस्पताल का नया शेड्यूल जारी: अब मात्र ₹2 में मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज
अतिथि देवो भव की मिसाल: ट्रंप के तंज से आहत ताकाइची को भारत ने दी आत्मीयता की गर्माहट
राष्ट्रपति भवन में जापान की PM साने ताकाइची का भव्य स्वागत, भारत-जापान रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान
WWE SummerSlam 2026: रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच मैच क्यों नहीं हुआ? असली वजह आई सामने
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आरोपी के योग केंद्र से मिला रामराज्य कोष का रहस्यमयी बक्सा!
IND vs ENG: रन आउट के बाद मैदान पर भिड़े अभिषेक और ईशान, स्टंप माइक में कैद हुई तीखी बहस