न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर बुधवार को एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। 1454 फीट की ऊंचाई पर बने एंटीना के शीर्ष पर एक रूसी कपल ने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि एक ऐसा स्टंट किया जो अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।
हवा में झूलते हुए किया प्रपोज इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में 32 वर्षीय इवान बीरकुस अपनी 33 वर्षीय प्रेमिका एंजेला निकोलाउ को इतनी भयावह ऊंचाई पर घुटने के बल बैठकर अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। प्रपोज करने के बाद कपल ने एक-दूसरे को किस किया और करीब 10 मिनट तक सुई जैसी नुकीली चोटी पर डटे रहे।
शांति का संदेश और बैनरबाजी इस कपल ने केवल स्टंट ही नहीं किया, बल्कि वहां एक बड़ा बैनर भी लहराया। बैनर पर लिखा था— जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाती है, तो दुनिया में शांति आती है। काले रंग के स्ट्रीटवियर में नजर आ रहे इस जोड़े ने अपनी जान को पूरी तरह से दांव पर लगा दिया था।
जमीन पर उतरते ही हथकड़ी स्टंट खत्म कर जैसे ही यह कपल नीचे उतरा, न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन पर सेंधमारी, लापरवाही से दूसरों की जान जोखिम में डालने, आपराधिक शरारत और बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बाद में गिरफ्तारी का बॉडीकैम फुटेज भी जारी किया।
कौन हैं ये स्काईवॉकर कपल? पकड़े गए पर्वतारोही एंजेला निकोलाउ और वान्या बीरकस कोई साधारण स्टंटमैन नहीं हैं। यह जोड़ी नेटफ्लिक्स की मशहूर डॉक्यूमेंट्री स्कायवॉकर्स: ए लव स्टोरी के कारण पूरी दुनिया में जानी जाती है। एंजेला खुद को नियो-आर्टिस्ट बताती हैं, जो डर की सीमाओं को चुनौती देना पसंद करती हैं। इससे पहले वे कुआलालंपुर की मर्डेका 118 और सैन फ्रांसिस्को के बे ब्रिज पर बिना किसी सेफ्टी गियर के खतरनाक स्टंट कर चुके हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। जिस वक्त सैकड़ों पर्यटक ऑब्जर्वेशन डेक पर मौजूद थे, उस समय कपल का चेहरों को मास्क से ढककर सुरक्षा घेरे को तोड़ना और सीधे ट्रांसमिशन टावर के टॉप पर पहुंच जाना, गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
🚨BREAKING: Two people climbed the Empire State Building and hung a banner from the antenna: “When the power of love beats the love of power, the world knows peace.”
— Armando Pantoja (@_TallGuyTycoon) July 1, 2026
Some call it brave. Others call it reckless. pic.twitter.com/Q7Samc0pat
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की महा-वापसी: लॉस एंजिल्स में तैयार हो रहा है क्रिकेट का नया गढ़
अभिषेक शर्मा का धमाका: टी20 इंटरनेशनल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा एविन लुईस का तिलिस्म
मॉनसून का मेगा अलर्ट : दिल्ली-यूपी से मुंबई तक 5 दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव
लॉक अप 2: कंगना रनौत के तीखे तेवर, राम कपूर से पूछा- क्या फूहड़पन दिखाने आए हो?
सड़क बनने से पहले ही हुई सीमेंट की चोरी , वीडियो देख भड़के लोग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर वसूले जाएंगे पैसे, बैंक खातों में मिला आय से अधिक लेनदेन
दोहा में पर्दे के पीछे का खेल: US-ईरान के बीच परमाणु, फंड और होर्मुज पर क्या हुआ तय?
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के टॉप पर खतरनाक स्टंट: सगाई के बाद कपल गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ आज से शुरू हुई पवित्र यात्रा, सुरक्षा का अभेद्य घेरा
अरे यार क्या कर रहा है... - मैदान पर मची गफलत और ईशान का विकेट, फिर अभिषेक शर्मा ने संभाली कमान