देशभर में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए देश के बड़े हिस्से में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई और राजस्थान तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में दस्तक दिल्ली और नोएडा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई तक दिल्ली में तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी 2 से 7 जुलाई के बीच रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मुंबई में रेड अलर्ट और हाई टाइड का खतरा मुंबई, कोंकण और गोवा क्षेत्र में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर में स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, 2 जुलाई को दोपहर 1:54 बजे आने वाली हाई टाइड (4.27 मीटर) को लेकर प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी दी है।
राजस्थान में आंधी और वज्रपात की चेतावनी राजस्थान में मॉनसून के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी खतरा है। पश्चिमी राजस्थान में 5 जुलाई तक धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान में 3-4 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक अलर्ट
मॉनसून का विस्तार मौसम विभाग की दैनिक परिचर्चा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली और पंजाब की ओर रुख कर लिया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। अगले 48 घंटों में देश के बड़े हिस्से में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
*दैनिक मौसम परिचर्चा (01.07.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 1, 2026
अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब के कुछ और हिस्सों और राजस्थान के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।
YouTube : https://t.co/EXJIFiBJv6
Facebook :… pic.twitter.com/p1s8lKKich
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर वसूले जाएंगे पैसे, बैंक खातों में मिला आय से अधिक लेनदेन
मेरा फोन बीजिंग नहीं, दिल्ली जाता है: अमेरिकी सीनेटर ने भारत पर जताया अटूट भरोसा
कानपुर: बीमार पति के सामने पत्नी को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े; हैवानियत का वीडियो वायरल
तमिलनाडु में सियासी भूचाल: विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश और हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों से गरमाई राजनीति
भारत-पाक वार्ता की वकालत: पूर्व रॉ चीफ ए.एस. दुलत ने क्यों कहा- दुश्मनों से बात करना जरूरी है
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप: ट्रैक पर पानी, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, IMD का रेड अलर्ट जारी
अंपायरों का सिरदर्द क्यों बनते थे रविचंद्रन अश्विन? ऋषभ पंत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
मणिपुर फिर दहला: म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में खूनी संघर्ष, 20 से ज्यादा घर जलकर राख
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 14 हजार करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, बदलेगी दिल्ली-यूपी की तस्वीर
ISRO की सैटेलाइट से आई खुशखबरी: मानसून की धमाकेदार वापसी, सूखे का डर हुआ खत्म