भारत और इंग्लैंड T20 सीरीज का आगाज चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 189 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इस मैच में जोस बटलर ने टी20 इंटरनेशनल में 100 डिसमिसल पूरे करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया।
फैंस की नजरें और वैभव का इंतजार इस मुकाबले में सभी की निगाहें 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं। फैंस उन्हें नीली जर्सी में डेब्यू करते देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
रवि शास्त्री का आक्रामक रुख टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस निर्णय पर कड़ी नाराजगी जताई है। कॉमेंट्री के दौरान शास्त्री ने कहा, वह (वैभव) खेलना चाहिए था। आयरलैंड दौरे पर ही उसे मौका मिलना चाहिए था, क्योंकि वहां की पिच और छोटे मैदान उसके खेल के लिए मुफीद थे। उसे मौका देने में इतनी देरी क्यों की जा रही है?
एक्स फैक्टर हैं वैभव शास्त्री के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए एक एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 15 साल की उम्र में उस पर कोई दबाव नहीं है। उसके पास फेल होने का डर नहीं है। अगर वह शुरुआती 2-3 ओवर भी क्रीज पर टिक गया, तो वह ऐसा प्लेटफॉर्म सेट करेगा कि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज खुलकर खेल सकेंगे।
आईपीएल का प्रदर्शन और सलाह शास्त्री ने वैभव की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसने आईपीएल में हर बड़े तेज गेंदबाज की जमकर धुनाई की है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को साफ शब्दों में सलाह दी है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाने के बजाय उन्हें जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतारना चाहिए। अब देखना होगा कि सीरीज के अगले मुकाबलों में टीम इंडिया मैनेजमेंट शास्त्री की इस राय पर कितना गौर करती है।
Arrey, woh khelna chahiye tha yaar! 👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 1, 2026
Ravi Shastri s brutally honest take on Vaibhav Sooryavanshi 💬
Watch #ENGvIND, 2nd T20I on 4th July, 6 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/0S9yMguEig
डर और कायरता की हद : महुआ मोइत्रा पर अंडे-बैंगन हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का तीखा वार
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप: ट्रैक पर पानी, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, IMD का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश का दौर शुरू, घरों में रहने की सलाह
लाइव मैच में भिड़े ईशान और अभिषेक: रन आउट पर हुआ तीखा विवाद, स्टंप माइक में कैद हुई बातचीत
वे शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे : बंटवारे के दर्द पर मोहन भागवत का बड़ा बयान
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा आपके फोन की सुरक्षा
पीएम मोदी का मास्क पहनकर शोरूम में चोरी, CCTV देखकर हैरान रह गई पुलिस
मॉनसून का मेगा अलर्ट : दिल्ली-यूपी से मुंबई तक 5 दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव
इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी की चाय चर्चा: मैदान के बाहर भी छाया बेबी बॉस का जादू
बांका मंडी अपडेट: स्थिर हैं अनाज के दाम, लेकिन आलू-प्याज ने बढ़ाई परेशानी