भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होने जा रहा है। आयरलैंड दौरे से मिली कड़ी चुनौती के बाद टीम इंडिया सीरीज में जीत के साथ आत्मविश्वास बहाल करना चाहेगी।
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मौसम का मिजाज मैच में सबसे बड़ा विलेन बारिश बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन दोपहर में बारिश की 80% संभावना है। हालांकि, रात तक इसमें कमी (17%) आने के आसार हैं। तापमान 14 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और हवाएं 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
पिच रिपोर्ट: गेंदबाजों की मौज या बल्लेबाजों का दबदबा? रिवरसाइड ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। ठंडी हवाओं के कारण शुरुआती ओवरों में गेंद अच्छी स्विंग करेगी। पिच पर उछाल समान रहती है, जो एक बार सेट हो जाने वाले बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान बनाती है। स्पिनर्स को यहां टर्न के बजाय सटीक लाइन-लेंथ पर निर्भर रहना होगा। तेज आउटफील्ड होने के कारण चौके-छक्के आसानी से लगेंगे।
हेड-टू-हेड आंकड़े भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 30 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें बराबरी पर हैं, जहां भारत ने 12 और इंग्लैंड ने भी 12 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों के परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है; भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड सिर्फ एक में सफल रहा है।
मैच टाइमिंग और लाइव प्रसारण सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। टॉस का समय रात 9.30 बजे निर्धारित किया गया है। फैंस इस मैच का सीधा लुत्फ डीडी नेशनल पर फ्री में उठा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों के स्क्वाड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
Belfast ✈️ Durham#TeamIndia touches down for the #ENGvIND limited-overs challenge 💪 pic.twitter.com/siysPbObgd
— BCCI (@BCCI) June 30, 2026
नर्स की वर्दी में जल्लाद बनी सफाईकर्मी: बेबस मरीज पर बरसाईं लातें, मूकदर्शक बना रहा पूरा अस्पताल!
बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, तभी प्रेमिका ने पुलिस के हवाले किया दूल्हा
खुद ठेले पर जाकर खरीद लो , बेटे के बर्ताव पर बुरी तरह फंसी दीया मिर्जा
जेल के अंदर खत्म हुआ चंबल का आतंक : वसुंधरा राजे को दी थी महल उड़ाने की धमकी
पानी पर हाथ डाला तो काट देंगे हाथ , सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी
रील बनाने की सनक में दरिंदगी: तेज रफ्तार ऑटो पर स्टंट करते युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, वीडियो देख भड़केंगे आप
भागलपुर: 11.66 करोड़ मिलने के बाद भी फाइल में कैद बस स्टैंड का सपना, कब मिलेगी जाम से मुक्ति?
भूखे मरे तो भारत की ओर खोल देंगे सीमाएं , PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा महा-विद्रोह
सिंधु जल संधि पर बौखलाया पाकिस्तान, मंत्री ने दी भारत को हाथ काटने की धमकी
बिना बोले टाइप होगा मैसेज: मेटा के जादुई हेलमेट से सच हुआ साइंस-फिक्शन का सपना