सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स पाने की चाहत अब जानलेवा हो चुकी है। चंद सेकंड की वीडियो के लिए लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ताक पर रख रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।
चलती ऑटो पर खतरनाक स्टंट वायरल वीडियो में एक तेज रफ्तार ऑटो को हाईवे पर दौड़ते देखा जा सकता है। ऑटो के बाहर लटककर एक युवक खतरनाक स्टंट कर रहा है। वह अपना हाथ हवा में लहराते हुए रील शूट करवा रहा है, जिसे देखकर साफ लग रहा है कि उसे अपनी सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है।
साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा स्टंट के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ता है और उसका हाथ सड़क किनारे साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग अपनी साइकिल समेत सीधे जमीन पर गिर पड़े।
इंसानियत का चेहरा भी आया सामने हद तो तब हो गई जब टक्कर के बाद भी न तो ऑटो चालक ने गाड़ी रोकी और न ही स्टंट कर रहे युवक ने बुजुर्ग का हाल जानना जरूरी समझा। वे बिना रुके वहां से भाग निकले। हालांकि, पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने मानवता का परिचय दिया। उसने तुरंत अपनी बाइक रोकी और गिर पड़े बुजुर्ग को सहारा देकर उठाया।
यूजर्स का फूटा गुस्सा यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा है, भारत में कोई ट्रैफिक नियम नहीं है, यहाँ कोई कानून नहीं मानता।
वीडियो देखने के बाद लोग बेहद गुस्से में हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की हिम्मत कोई न करे।
Fun fact: there are no traffic rules in India or whatsoever.
— Manju Asura (@mandate2049) June 28, 2026
Indians do not abide by any rules or laws. pic.twitter.com/uUUxzYZ1Nx
मॉनसून की उत्तर भारत में धमाकेदार एंट्री: यूपी के 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली के लिए भी खुशखबरी
क्या अरुणाचल में चीन ने किया कब्जा? भारतीय सेना ने दावों का किया ‘द एंड’
IPL स्टार शशांक सिंह के लिए बढ़ी मुश्किलें, कुक को बंधक बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
मानसून का महाअलर्ट: अगले 15 घंटों में दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का तांडव
भैंसे के सींग में फंसा था मासूम कटड़ा , शख्स की बहादुरी देख हैरान रह गई दुनिया
LA28 ओलंपिक: क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी, जानिए क्या है आपकी टीम के क्वालीफाई करने का पूरा गणित
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 19 घायल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड का खेल खत्म, जिस खिलाड़ी को ठुकराया, उसी ने मोरक्को को दिलाई ऐतिहासिक जीत
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की बौखलाहट: हाथ काट देंगे की धमकी के साथ भारत को दी चेतावनी
ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड के हेड कोच ने छोड़ा पद, गैरी विल्सन को मिली बड़ी जिम्मेदारी