सिंधु जल संधि (IWT) को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को सीधी धमकी देते हुए कहा है कि अगर इस्लामाबाद के हिस्से के पानी पर दावा करने की कोशिश की गई, तो वे उन हाथों को काट देंगे।
भारत पर पानी रोकने का आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुसादिक मलिक ने आरोप लगाया कि भारत सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को नियंत्रित करने की साजिश रच रहा है। मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए दावा किया कि पड़ोसी देश के पास पानी का कंट्रोल है और वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देना चाहते।
पाकिस्तान की रेड लाइन और कानून का हवाला पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इस मौके पर कहा कि सिंधु जल संधि एक कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता है, जिसे एकतरफा तरीके से रद्द नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी पाकिस्तान की जीवन रेखा है और यह उनकी रेड लाइन है।
तरार ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट हैं। उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान के जल अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं और भारत की किसी भी बाधा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर घेराबंदी की तैयारी अपनी धमकियों के बीच पाकिस्तान अब इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय जनमत तैयार करने में जुट गया है। इस्लामाबाद ने मंगलवार को सिंधु जल संधि पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने की घोषणा की है।
सूचना मंत्री ने बताया कि इस सेमिनार में शामिल होने के लिए कई कानूनी विशेषज्ञ, जल मामलों के जानकार और विदेशी प्रतिनिधि पहले ही पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। साफ है कि पाकिस्तान अब इस विवाद को द्विपक्षीय बातचीत से हटाकर वैश्विक मंच पर ले जाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
پاکستان پہلے ہی واضح کر چکا ہے کہ اگر کسی نے ہمارے پانی پر ہاتھ ڈالنے کی کوشش کی تو اسے بھرپور جواب دیا جائے گا
— Kippsam Malik (@KeepsamM) June 29, 2026
ہم دوٹوک اعلان کر چکے ہیں کہ جو ہمارے پانی پر ہاتھ ڈالے گا ہم وہ ہاتھ کاٹ دیں گے
ہم نے پہلے ہوا میں پکڑ کر ٹھوکا ہے اب نیچے سے بھی ٹھوکیں گے ۔ مصدق ملک pic.twitter.com/l4q4XfmpsN
बेन स्टोक्स के संन्यास से टूटा जोफ्रा आर्चर का दिल, बोले- ड्रेसिंग रूम अधूरा लगेगा
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: अयोध्या के वकीलों का चंपत राय को अल्टीमेटम, 3 दिन में छोड़ें शहर
नवशाद सिद्दीकी का कड़ा स्टैंड: एक की गलती पर पूरे समुदाय को लपेटना गलत
छोटे क्लीनिकों के लिए ई-सुश्रुत क्लिनिक: महज 299 रुपये में मिलेगी डिजिटल मैनेजमेंट की सुविधा
बिना निवेश के हर महीने ₹70,000 की कमाई! मशहूर बिजनेस टायकून ने वायरल वीडियो साझा कर बताया अनोखा तरीका
ईद के बहाने भारत-ईरान के बीच बढ़ी नई दोस्ती: ईरानी सुप्रीम लीडर ने पीएम मोदी का जताया आभार
आयुष मलिक केस में नया मोड़: वायरल वीडियो में मंदिर में पूजा करते दिखे आयुष, मांगी माफी
इंग्लैंड सीरीज: क्या इन दो स्टार खिलाड़ियों के लिए खत्म हो रहा है टीम इंडिया का रास्ता?
ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का अंतिम संस्कार: भारत क्यों भेज रहा है बिहार के राज्यपाल को?
IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, कमरे में बंद होकर बचाई जान