केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को छोटे क्लीनिकों के लिए ई-सुश्रुत क्लिनिक (eSushrut Clinic) का शुभारंभ किया। सी-डैक (C-DAC) द्वारा विकसित यह हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम छोटे क्लीनिकों को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।
डिजिटलीकरण की ओर बढ़ता कदम देश के अधिकांश छोटे ओपीडी क्लीनिक अभी भी कागजी या मैनुअल व्यवस्था पर निर्भर हैं। बड़े हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम काफी महंगे और जटिल होते हैं। ऐसे में ई-सुश्रुत क्लिनिक छोटे क्लीनिकों को किफायती और उपयोग में आसान डिजिटल समाधान प्रदान करेगा, जिससे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को गति मिलेगी।
800 से अधिक संस्थानों में पहले से ही उपयोग यह सिस्टम सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, वेलनेस सेंटरों और निजी क्लीनिकों के लिए एक वरदान साबित होगा। फिलहाल 800 से अधिक स्वास्थ्य संस्थान इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं और इसके माध्यम से 680 से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी तैयार किए जा चुके हैं।
खास फीचर्स और तकनीक यह एक क्लाउड-आधारित हल्का सिस्टम है, जिसे चलाने के लिए किसी तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत नहीं है। इसमें मरीजों का पंजीकरण, बिलिंग, एमआईएस रिपोर्टिंग, स्पीच-टू-टेक्स्ट और क्लीनिकल डिसीजन सपोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से केवल हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री में पंजीकृत डॉक्टर ही इसका उपयोग कर सकेंगे।
किफायती शुल्क और सब्सिडी इस सिस्टम की मूल कीमत 499 रुपये प्रति माह है, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की ओर से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इस तरह क्लीनिकों को यह सेवा केवल 299 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगी।
शुरुआती ऑफर और अतिरिक्त सुविधा उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी खबर यह है कि शुरुआती तीन महीने यह सेवा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। पांच से अधिक उपयोगकर्ताओं को जोड़ने पर प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 50 रुपये प्रति माह का शुल्क देना होगा। एनएचए इस सॉफ्टवेयर के रखरखाव, क्लाउड होस्टिंग और तकनीकी सहायता (कॉल सेंटर) का सारा खर्च उठाएगा।
The future of clinic management is here!
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) June 29, 2026
e-Sushrut@Clinic is India’s smart, affordable and ABDM-enabled Hospital Information Management System — built to help clinics run better and care better.
From digital patient records and appointments to billing, reporting and seamless… pic.twitter.com/FiBI9C0dju
राम मंदिर चंदा चोरी: क्या वकील आरोपियों का केस लड़ने से मना कर सकते हैं? कानून क्या कहता है?
भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए PM , तीखे सवालों पर भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री
Strawberry Moon 2026: आसमान में दिखेगा सबसे बड़ा स्ट्रॉबेरी मून ! आज शाम देखें साल 2026 का सबसे खूबसूरत पूर्णिमा का चांद
इलाज के लिए मुंबई पहुंचे पवन कल्याण: कंधे की गंभीर चोट से परेशान हैं डिप्टी सीएम, जानें क्या है पूरी अपडेट
300 किलो का ग्रिजली भालू और मौत से सीधी टक्कर: महिला की बहादुरी देख दंग रह गई दुनिया
बिना निवेश के हर महीने ₹70,000 की कमाई! मशहूर बिजनेस टायकून ने वायरल वीडियो साझा कर बताया अनोखा तरीका
150 की बेडशीट, 450 का बिल: दिल्ली सरकार पर खरीद में करोड़ों के महा-घोटाले का आरोप
माई-बाप को गाली दी तो फाड़ दूंगा : पुलिस से भिड़ा 15 साल का लड़का, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
घाटशिला में मेधा का महाकुंभ: 900 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान
वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज करने पर भड़के फैंस: क्या टीम इंडिया हो रही है पक्षपात का शिकार?