दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों ने हलचल मचा दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रेखा सरकार पर बेडशीट खरीद में बड़ा घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है।
तीन गुना कीमत पर खरीद का दावा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि सरकारी अस्पतालों के लिए बेडशीट की खरीद में भारी धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि जिस समय बेडशीट खरीदी गई, उस वक्त सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM पोर्टल) पर इसकी कीमत महज 150 रुपये थी, लेकिन इसे 450 रुपये प्रति पीस की दर से खरीदा गया।
15 हजार बेड, 16 लाख से ज्यादा चादरें भारद्वाज ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कुल बेड की संख्या 15,656 है। इसके बावजूद, सरकार ने 16,66,666 बेडशीट खरीदीं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी तादाद में चादरों की क्या जरूरत थी।
अस्पतालों पर जबरन थोपी गई खेप आप नेता ने आगे कहा कि अस्पतालों की क्षमता से कहीं ज्यादा स्टॉक उन पर जबरदस्ती थोपा गया। उन्होंने दावा किया कि 200 बेड वाले अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) और डॉक्टरों को 20-20 हजार बेडशीट लेने का दबाव बनाया गया।
कमीशन का खेल? सौरभ भारद्वाज ने इसे भ्रष्टाचार का अविश्वसनीय स्तर करार दिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 150 रुपये की चीज को 450 में खरीदना और फिर जरूरत से 100 गुना ज्यादा स्टॉक जमा करना सीधे तौर पर बड़े कमीशन की ओर इशारा करता है। फिलहाल, इस मामले पर दिल्ली सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।
Unbelievable levels of Corruption
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) June 29, 2026
Rekha Gupta Govt buys bedsheets for hospitals
Market Price 150/-
Govt bought for 450/-
200% commission of each item.
Govt bought approx 16.5 lacs bed sheets for Delhi Govt Hospitals with total bed strength of 15.5K beds.
This means for… pic.twitter.com/CXXKgjwZWc
मासूम की चीखें बेअसर: डेकेयर सेंटर में साथी बच्चे ने 25 बार काटा, स्टाफ रहा नदारद
सरकारी खजाने में बंपर मुनाफा: पीएसबी ने सरकार को सौंपे 9,400 करोड़ से ज्यादा के डिविडेंड चेक
सोनिया गांधी के गाजा प्रेम पर आरपी सिंह का तीखा सवाल: क्या कभी सतनामी बाई के आंसू पोंछे?
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: अयोध्या के वकीलों का चंपत राय को अल्टीमेटम, 3 दिन में छोड़ें शहर
अयोध्या के वकीलों का बड़ा ऐलान: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों को नहीं मिलेगी कानूनी मदद
बालकनी में कमोड! फ्लैट के इस अतरंगी वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
वजन करने की मशीन पर जालसाजी : बोरी का वजन बढ़ाने के लिए शख्स ने चली ऐसी चाल, वीडियो देख भड़के लोग
300 किलो का ग्रिजली भालू और मौत से सीधी टक्कर: महिला की बहादुरी देख दंग रह गई दुनिया
कल का मौसम: दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में बदलेगा मिजाज, आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
अजय देवगन की चौहान पर विवाद: क्षत्रिय परिषद ने जताई कड़ी नाराजगी