बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का हालिया चीन दौरा चर्चाओं में है। इस दौरे को लेकर मीडिया में पूछे गए एक सवाल ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान को नाराज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके प्रधानमंत्री चीन भीख का कटोरा लेकर नहीं गए थे।
क्या था पूरा मामला? ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के चीन दौरे और वहां से मिलने वाली आर्थिक मदद को लेकर बार-बार सवाल पूछे। इन सवालों ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री के सब्र का बांध तोड़ दिया। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में कोई भी देश का प्रमुख भीख का कटोरा लेकर दूसरे देश नहीं जाता।
आत्म-सम्मान बनाए रखें विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने पत्रकारों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, भाइयों, कृपया ऐसे सवाल न पूछें, यह मेरे लिए बेहद शर्मिंदगी की बात है। सरकार का कोई भी प्रमुख दूसरे देश के नेता के सामने कागज-पेंसिल लेकर कर्ज मांगने नहीं बैठता है। थोड़ी आत्म-सम्मान बनाए रखें।
रिश्तों की गहराई और विस्तार मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों की दिशा, दायरा और गहराई को तय करने के लिए था। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, न कि आर्थिक मदद की गुहार लगाना।
17 समझौतों पर लगी मुहर यह बयान प्रधानमंत्री तारिक रहमान की मलेशिया और चीन यात्रा के बाद आया है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद सत्ता संभालने वाली बीएनपी सरकार के प्रमुख के तौर पर यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। बीजिंग में अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रीमियर ली कियांग के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरे में दोनों देशों के बीच कुल 17 महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
‘Please maintain a little self-respect… please do not ask such questions; we feel very embarrassed. He didn’t go there carrying a begging bowl. He went there 2 establish the direction of the relationship between 2 countries, its content, and its height, scope, and depth.’ pic.twitter.com/XZwWhbsSkQ
— Raheed Ejaz (@RaheedEjaz) June 28, 2026
राजस्थान के छोरे ने भारत को दी मात: जानिए कौन है आयरलैंड का नया ट्रंप कार्ड जय मूंदड़ा
केतन अग्रवाल मर्डर केस: क्या सिया-चेतन की साजिश का राज अब गायब पैंट खोलेगी?
क्या बिहार शिक्षा विभाग में हुआ अरबों का महाघोटाला? सांसद सुधाकर सिंह के दावों से मचा हड़कंप
उन्नाव में खूनी बहु-सास जंग: बाल पकड़कर बरसीं महिलाएं, वीडियो देख दहल गए लोग
पीलीभीत को 569 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, विस्थापितों को सौंपी नागरिकता
माथे पर चोर और मूंछें बनीं बिल्लियां: मेक्सिको में बैटमैन की दहशत ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें
चिकन नेक के करीब चीन की एंट्री! भारत की चिंताओं पर ड्रैगन ने दिया दो टूक जवाब
उज्जैन में दबंगई: जमीन विवाद में पूर्व कांग्रेस नेता ने किसानों को दिखाई पिस्तौल, केस दर्ज
यमुना की स्वच्छता अब जन-आंदोलन: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिल्ला घाट पर किया श्रमदान
जसपाल राणा के परिवार पर गहरा शोक: बेटे के जन्मदिन के दिन ही मां का भी निधन