देशभर में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 15 घंटों के भीतर 17 राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।
मानसून की उत्तरी सीमा इस समय गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर-मंडला, झारखंड के डाल्टनगंज और बिहार के मोतिहारी से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और सिक्किम के लिए चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू होने वाला है।
राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी। अगले 5 से 6 दिनों में मानसून दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। आज भी हल्की बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, बिहार के पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और जोरदार बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और छतरपुर में भी तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 2-3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, मंडी और शिमला जैसे जिलों में भारी तबाही की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क किया गया है। उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है।
महाराष्ट्र में चक्रवाती परिसंचरण के कारण 5 जुलाई तक रुक-रुक कर भारी बारिश होती रहेगी। वहीं, तमिलनाडु के नीलगिरी, डिंडीगुल और थेनी जैसे जिलों में बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 29, 2026
मुख्य बिंदु
(i) 29 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं कोंकण एवं गोवा में 29 जून तथा 2–3 जुलाई और मध्य महाराष्ट्र में 2–3 जुलाई के दौरान कुछ… pic.twitter.com/W6XG2x79ik
बेंगलुरु: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के वक्त तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी, CCTV फुटेज से हड़कंप
थिएटर में साथ दिखीं श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
दिल्ली में अब पुरानी कार की कीमत में नई इलेक्ट्रिक गाड़ी: सरकार का बड़ा ऐलान
मंदिर जा रही 14 वर्षीय किशोरी को ट्रैक्टर ने रौंदा, हालत गंभीर
योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार: सपा-कांग्रेस डूब मरो, नागरिकता पर राजनीति क्यों?
ट्रंप का भारत दौरा तय: जल्द ही नई दिल्ली पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, मोदी के साथ फिर दिखेगी जुगलबंदी
शीशे में खुद को देख डर गए गोल मशीन अर्लिंग हालैंड, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
आंधी का कहर: फिरोजाबाद में मौत का तांडव, ई-रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़; 5 की दर्दनाक मौत
बालकनी में कमोड! फ्लैट के इस अतरंगी वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
भारत के आंतरिक मामलों में पूर्व पाक उच्चायुक्त का दखल, मंदिर-मस्जिद विवाद पर दी विवादित सलाह