पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा ‘सिंधु जल संधि’ (IWT) को लेकर अपनाए गए सख्त रुख से पाकिस्तान में खलबली मची है। पानी की किल्लत और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को बेहद आपत्तिजनक और धमकी भरी चेतावनी दी है।
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर दावा करने की कोशिश की, तो इस्लामाबाद उन हाथों को काट देगा । मलिक का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान पहले ही गंभीर जल संकट से जूझ रहा है।
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते । पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नीति में बड़ा बदलाव किया है। कूटनीतिक गलियारों में इसे ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के हुक्का-पानी बंद करने के तौर पर देखा जा रहा है।
हकीकत यह है कि भारत ने अभी तक पूरी तरह से सिंधु नदी का पानी नहीं रोका है। सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों का एक बड़ा हिस्सा आज भी पाकिस्तान की ओर जा रहा है। भारत ने वास्तव में संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले उस सपोर्ट सिस्टम पर लगाम कसी है, जिसका फायदा उठाकर वह अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देता रहा है।
वर्ष 1960 में सिंधु जल समझौता हुआ था, जिसे दुनिया में जल बंटवारे के सबसे सफल समझौतों में गिना जाता था। हालांकि, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के सख्त तेवरों ने अब इस पुराने समझौते पर भी अनिश्चितता के बादल गहरा दिए हैं।
पाकिस्तान के नेता लगातार तीखी बयानबाजी कर अपनी जनता को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि भारत के एक कड़े फैसले ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था की कमर तोड़ दी है।
🚨 Water Gone. Threats On.
— OsintTV 📺 (@OsintTV) June 29, 2026
Touch Our Water, We ll Cut Off Your Hand : Pakistan Minister Musadik Malik.
Arre bhai, koi inko batao... pichhle 1.5 saal se paani hi band hai
Video: ARY news pic.twitter.com/Kc1d2JxCN4
क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर FIR: कुक को बंधक बनाने और मारपीट का आरोप
भैंसे के सींग में फंसा था मासूम कटड़ा , शख्स की बहादुरी देख हैरान रह गई दुनिया
मानसून का महाअलर्ट: अगले 15 घंटों में दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का तांडव
कंगाल पाक की गीदड़भभकी: पानी के लिए दिखाए तेवर, तो भारत ने दिया कड़ा जवाब
जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे : सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की भड़काऊ धमकी
खगड़िया में खाद वितरण का डिजिटल कायाकल्प: अब QR कोड से मिलेगी यूरिया-डीएपी
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम खत्म: झमाझम बारिश से खिले चेहरे, मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट
हल्दिया रिफाइनरी में भीषण आग, नैफ्था पाइपलाइन धमाके में 20 झुलसे; 6 की हालत नाजुक
कोलंबो में क्या भारत-पाकिस्तान की सीक्रेट बैठक हुई? विदेश मंत्रालय ने खोली पोल
झाड़ू-पोछा करवाकर किया प्रताड़ित : व्यापारी ने मौत से पहले वीडियो में बयां किया अपना दर्द, पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप