पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में इस्लामाबाद और वहां की सेना के खिलाफ बगावत की आग भड़क गई है। रावलकोट के ईदगाह मैदान से उठी हुंकार ने रावलपिंडी के सैन्य मुख्यालय तक हलचल मचा दी है। हजारों प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब पाकिस्तानी दमन को और बर्दाश्त नहीं करेंगे।
PoJK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रावलकोट में उमड़े करीब 70,000 लोगों के जनसैलाब ने एक सुर में घोषणा की है कि PoJK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। यह आंदोलन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में चल रहा है। प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सेना की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर हैं और सीधे तौर पर इस्लामाबाद की सत्ता को चुनौती दे रहे हैं।
नेता अमन खान की भारत वाली चेतावनी आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकार और वरिष्ठ आयोजक सरदार अमन खान ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। अमन खान ने कहा, अगर पाकिस्तानी प्रशासन खाने-पीने की सप्लाई और राशन रोकता है, तो उन्हें पता होना चाहिए कि PoJK की सीमाएं भारत की तरफ खुल सकती हैं। फिर इस्लामाबाद को हमें रुकने के लिए मिन्नतें करनी पड़ेंगी।
अमन खान के बढ़ते प्रभाव से घबराई पाकिस्तान सरकार ने उन पर आतंकवाद विरोधी कानून (ATA) के तहत कार्रवाई की है और उन्हें मोस्ट वांटेड (Fourth Schedule) की सूची में डाल दिया है।
सुरक्षाबलों की क्रूरता, 30 से ज्यादा मौतें स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने हथियारों का इस्तेमाल किया है। सुरक्षाबलों की अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 30 से ज्यादा निहत्थे नागरिकों की मौत हो चुकी है। इस बर्बरता ने जनता के गुस्से को और भड़का दिया है, जिससे अब वहां स्थिति आर-पार की जंग जैसी बन गई है।
क्यों सुलग रहा है PoJK? इस विद्रोह की जड़ में बुनियादी सुविधाएं और आर्थिक शोषण है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें गेहूं, आटे और बिजली पर सब्सिडी है, जिसका वादा पाकिस्तान सरकार ने मुजफ्फराबाद समझौते के तहत किया था।
आरोप है कि PoJK के जल से उत्पन्न सस्ती बिजली पंजाब और लाहौर भेजी जा रही है, जबकि स्थानीय लोगों को भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा वादों से मुकरने के बाद अब जनता ने सीधे पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
New : 🚨“Declaration at Rawalakot: ‘PoJK Is Not Part of Pakistan.”
— Shivank Mishra (@shivank_8mishra) June 30, 2026
Thousands of demonstrators at Rawalakot’s Eidgah Ground reiterated that PoJK is not part of Pakistan, delivering another major challenge to Islamabad’s control over the region.
Since 9 June, another group of… pic.twitter.com/DMnNLwgSTp
दक्षिण अफ्रीका में डेथ वारंट का खौफ: लाठियां लिए सड़कों पर उतरी भीड़, 25 हजार विदेशियों ने छोड़ा देश
PoK में खूनी खेल: पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से बरसाए बम, प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की साजिश
FIFA World Cup 2026: सांसें रोक देने वाला पेनल्टी शूटआउट... मोरक्को ने किया बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड्स का सफर खत्म
मॉनसून की उत्तर भारत में धमाकेदार एंट्री: यूपी के 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली के लिए भी खुशखबरी
mAadhaar ऐप हुआ पुराना: आज से बंद हो रही सेवा, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
सहरसा में सिद्धू फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज: 8 जिलों की टीमें दिखा रहीं अपना दम
अखिलेश के सामने शर्ट के बटन खोल समर्थक ने दिखाया डिंपल यादव का टैटू, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल
बरारी मोक्षधाम की फाइलें डंप: 10 करोड़ मिलने के बाद भी अधूरा निर्माण, जनता परेशान
इराकी सांसद के घर मिला नोटों का खजाना: तहखाने में छिपे थे 146 करोड़ रुपये और सोने के ढेर
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देना होगा इस्तीफा? ऑपरेशन सिंदूर पर बढ़ा सियासी घमासान