फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। स्टार खिलाड़ियों से सजी वर्जिल वान डाइक की कप्तानी वाली नीदरलैंड्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अचराफ हकीमी की अगुवाई में मोरक्को ने शानदार खेल दिखाते हुए नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मात देकर राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मैच में कांटे की टक्कर पूरे 90 मिनट के खेल और एक्स्ट्रा टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने दबाव बनाया और 72वें मिनट में कोडी गाकपो ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इंजरी टाइम में आया ट्विस्ट जब नीदरलैंड्स की जीत पक्की लग रही थी, तभी मैच के 90+1वें मिनट में मोरक्को के इसा ने डच डिफेंस को चकमा देकर गोल दाग दिया। इस सनसनीखेज गोल ने मोरक्को की उम्मीदों को जीवित रखा और मैच को 1-1 के स्कोर के साथ एक्स्ट्रा टाइम में धकेल दिया।
पेनल्टी शूटआउट का रोमांच एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमों ने गोल करने के भरसक प्रयास किए, लेकिन कोई भी निर्णायक बढ़त नहीं बना पाया। अंततः फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। दबाव के इन पलों में मोरक्को के खिलाड़ी ज्यादा शांत नजर आए। उन्होंने नीदरलैंड्स के दो शॉट्स को नाकाम किया और 3-2 से मुकाबला जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस जीत के साथ ही मोरक्को ने विश्व कप में अपनी मजबूती का लोहा मनवाया है, वहीं नीदरलैंड्स के लिए यह हार एक बड़ा झटका है।
We gonna have another EXTRA TIME!!!!
— Fut Sheriff (@FutSheriff) June 30, 2026
WORLD CUP IS SO GOOD😍🔥 https://t.co/GXBw2cqOPP pic.twitter.com/t9wE6TtoeV
इंग्लैंड को रौंदकर टॉम लैथम ने रचा इतिहास, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान
पसीने में बदबू का असली सच: क्या स्ट्रेस है इसकी बड़ी वजह? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
एसी कमरों से बाहर निकलें अखिलेश : पूजा पाल का सपा अध्यक्ष पर जोरदार हमला
मां को गाली दी तो फाड़ दूंगा : शादी में पहुंची पुलिस से भिड़ा 15 साल का लड़का, वीडियो वायरल
भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए PM , तीखे सवालों पर भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री
PoK में खूनी खेल: पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से बरसाए बम, प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की साजिश
कोलंबो में भारत-पाकिस्तान की सीक्रेट मुलाकात? सरकार ने कहा- यह हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती
छोटे क्लीनिकों के लिए ई-सुश्रुत क्लिनिक: महज 299 रुपये में मिलेगी डिजिटल मैनेजमेंट की सुविधा
पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का मास्टरप्लान : 5.5 लाख में 45 छात्रों को पास कराने का सौदा, HOD और लेक्चरर गिरफ्तार
बांका मंडी: आलू-प्याज के भाव में उठापटक, जानिए आज के अनाज और दालों के ताजा रेट