फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रविवार रात को जो हुआ, उसने पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रशंसकों को हैरान कर दिया। अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में जब पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सामना जापान से हुआ, तो किसी ने नहीं सोचा था कि खेल के 29वें मिनट में समुराई ब्लू इतिहास रच देगी। जापान के मिडफील्डर काइशू सानो के एक शानदार गोल ने ब्राजील के डिफेंस की धज्जियां उड़ा दीं।
मैच के 29वें मिनट में ब्राजील की मिडफील्ड में डैनिलो से एक बड़ी चूक हुई और गेंद उनके पैरों से छूट गई। इस मौके को भांपते हुए काइशू सानो ने बिजली की गति से गेंद पर कब्जा किया।
अपनी हाफ लाइन से करीब 30 गज की दौड़ लगाने के बाद, सानो ने ब्राजील के डिफेंस को छकाया और पेनल्टी बॉक्स के बाहर से एक सटीक किक गोलपोस्ट के निचले बाएं कोने में जड़ दी। ब्राजीलियाई गोलकीपर अलीसन काकद देखते रह गए। इस गोल ने न केवल जापान को 1-0 की बढ़त दिलाई, बल्कि स्टेडियम में बैठे ब्राजीलियाई प्रशंसकों के चेहरे पर सन्नाटा पसर गया।
26 साल के काइशू सानो वर्तमान में जापानी फुटबॉल के सबसे उभरते हुए सितारों में से एक हैं। वे मुख्य रूप से एक डिफेंसिव मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं, लेकिन उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें खास बनाती है।
सानो ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत जापान की प्रतिष्ठित J1 लीग की टीम काशिमा एंटलर्स से की थी। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जापान की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की की।
युरोपीय क्लबों की नजरें लंबे समय से उनके खेल पर टिकी हैं। उनकी प्रेसिंग फुटबॉल खेलने की शैली आधुनिक फुटबॉल की मांग के बिल्कुल अनुरूप है। विशेषज्ञों का मानना है कि काइशू सानो आने वाले समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में अपनी जगह बना सकते हैं।
फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में मिडफील्ड में स्थिरता बहुत जरूरी है। सानो न केवल डिफेंस को मजबूती देते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मैच का रुख मोड़ने वाली फिनिशिंग भी करते हैं। ब्राजील के खिलाफ किया गया उनका यह गोल केवल स्कोर नहीं, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि जापान अब फुटबॉल की दुनिया में एक उभरती हुई बड़ी ताकत है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
🚨 Kaishu Sano’s goal in Brazil vs Japan 🇯🇵
— Sports on Predict (@predictdotsport) June 29, 2026
pic.twitter.com/CZUoDSUdXl
विदेशी जेलों में बंद 23 हजार पाकिस्तानी: बदनामी का दाग और डिपोर्टेशन की तलवार
वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों के मसीहा बने नेमार, दान किए 2.5 लाख डॉलर
मुहर्रम पर 15,000 मौतों का खौफनाक प्लान : होटल के कमरे में चल रही थी ज़हर की फैक्ट्री
IPL की बैटिंग पिचों से बाहर निकलें , आयरलैंड के खिलाफ हार पर अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों को दी चेतावनी
पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म: 1 जुलाई से हट जाएगी ईंधन खरीद पर लगी पाबंदियां
खगड़िया में खाद वितरण का डिजिटल कायाकल्प: अब QR कोड से मिलेगी यूरिया-डीएपी
स्कूल का हथौड़ा फरमान : छात्रों के सामने तोड़े 100 से ज्यादा मोबाइल, मचा बवाल
राम मंदिर चंदा चोरी: क्या वकील आरोपियों का केस लड़ने से मना कर सकते हैं? कानून क्या कहता है?
गांवों में रोजगार की नई उम्मीद: मधेपुरा के पुरैनी में VB-G RAM G योजना पर मंथन
ट्रेन में साफ-सफाई का अजीबोगरीब तरीका: हाथ धोकर फर्श पर फैलाया पानी, वीडियो वायरल