आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया आइरिश टीम के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में सीरीज हारी है। इस हार के बाद दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल उठाए हैं।
IPL की 24-कैरट पिचों के आदी हो गए हैं बल्लेबाज अश्विन का मानना है कि यह हार कोई हैरानी वाली बात नहीं, बल्कि एक रियलिटी चेक है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय बल्लेबाज आईपीएल की 24-कैरट (बेहद सपाट) बैटिंग पिचों के आदी हो चुके हैं, जहां शॉट लगाना बेहद आसान होता है।
मुश्किल हालात में खुल रही पोल अश्विन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असली परीक्षा तभी होती है जब विकेट चुनौतीपूर्ण हों। उन्होंने कहा, आईपीएल ने बेशक बल्लेबाजी के स्तर को सुधारा है, लेकिन जब बल्लेबाज ऐसी पिच पर खेलते हैं जहां गेंदबाजों को मूवमेंट मिलती है, तो भारतीय खिलाड़ी संघर्ष करने लगते हैं।
सीखने के लिए कठिन पिचें जरूरी अश्विन ने जोर देकर कहा कि युवा बल्लेबाजों के विकास के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां जरूरी हैं। हर अंतरराष्ट्रीय मैच हाई-स्कोरिंग नहीं होता, इसलिए कठिन परिस्थितियों में खेलना सीखना ही उन्हें भविष्य के लिए एक बेहतर क्रिकेटर बनाएगा।
ऐतिहासिक उलटफेर का शिकार बनी टीम इंडिया बता दें कि इस सीरीज के लिए कोई बी टीम नहीं भेजी गई थी, बल्कि आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। इसके बावजूद, बेलफास्ट की बॉलिंग-फ्रेंडली पिच पर भारतीय बल्लेबाज तालमेल नहीं बिठा सके। इस जीत के साथ आयरलैंड ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर किया है, वहीं भारत को 2023 के बाद पहली बार टी20 सीरीज में हार का स्वाद चखना पड़ा।
Ashwin on India s defeat against Ireland.
— Indian Cricket 🏏 (@navshar54008403) June 28, 2026
- Indian players are accustomed to playing on the 24-carat flat wickets of the IPL, whenever they face tough conditions at the international level, they will struggle significantly. pic.twitter.com/gtGalvmmqs
मैक्सिको में असली बैटमैन का खौफ: चोरों को खंभे से बांधा, चेहरे पर लिख दिया चोर
नसरापुर रेप-मर्डर केस: दोषी को फांसी की सजा, डिप्टी CM शिंदे बोले - ऐसे दरिंदों को जीने का हक नहीं
संन्यास का ऐलान और विकेट का तूफान: बेन स्टोक्स के करियर के आखिरी 27 सेकंड का भावुक वीडियो
रणभूमि में रोबोट का राज : यूक्रेन की सेना में शामिल हुए घातक फैंटम Mk1
खगड़िया का मत्स्य जलवा : मछली उत्पादन में बिहार में बनाई 8वीं रैंक, जानें कैसे बदली जिले की तकदीर
मानवता शर्मसार: लावारिस शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी में ले जाने पर मचा बवाल
भारतीय सेना की बाज बटालियन : आसमान से दुश्मनों पर रखेगी पैनी नजर
अखिलेश के सामने पैर रखकर बैठे रेवती रमण सिंह: क्या ये सम्मान या अपमान? जानें तस्वीर के पीछे का पूरा सच
अयोध्या दानपेटी चोरी मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा पर भड़के संतोष दुबे, की नार्को टेस्ट की मांग
वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज करने पर भड़के फैंस: क्या टीम इंडिया हो रही है पक्षपात का शिकार?