जदिया (सुपौल): सुपौल के जदिया इलाके में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। नेशनल हाइवे-327ई पर ठठेरा टोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, पिलुवहा पंचायत के लक्ष्मीनिया निवासी नीरज कुमार खजूरी की ओर से जदिया आ रहे थे। वहीं, पूर्णिया निवासी श्रवण कुमार विपरीत दिशा से जा रहे थे। ठठेरा टोला के समीप अचानक दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और वे एक-दूसरे से जा टकराईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकें सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं।
गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर हादसे में नीरज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि श्रवण कुमार को मामूली चोटें लगी हैं। जदिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, त्रिवेणीगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नीरज की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। श्रवण का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।
सड़क सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल इस दुर्घटना ने एक बार फिर नेशनल हाइवे-327ई पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन से कई बार गति नियंत्रण और नियमित जांच की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। स्थानीय लोगों ने अब प्रशासन से इस रूट पर सख्त निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
*पटना: छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा- 10 दिनों के भीतर BSSC परीक्षा की तारीख घोषित करें और संविदा वेटेज खत्म करें. ऐसा नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.#BSSC #ExamDate #BiharJobs #StudentProtest #prabhatkhabar @DileepY51270176 pic.twitter.com/IX01Hzd97K
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 29, 2026
अकाल तख्त बनाम पंजाब सरकार: गुरु ग्रंथ साहिब कानून पर क्यों मची सियासी हलचल?
370 बिरयानी के बाद अब समय रैना का कंधे वाला कमेंट वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड की चुनौती: टीम इंडिया के नए दौरे का पूरा शेड्यूल और वैभव सूर्यवंशी की दावेदारी
फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद साउथ कोरियाई फुटबॉल में भूचाल, कोच ने दिया इस्तीफा
नातिन की मासूमियत का पॉलिटिकल शिकार : सुनील शेट्टी के बयान पर क्यों मचा है बवाल?
बालकनी में कमोड! फ्लैट के इस अतरंगी वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
24 की उम्र में शादी, अब खुद को ढूंढ रही हैं आकांक्षा: गौरव खन्ना से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन की फिल्म चौहान पर बढ़ा विवाद: क्षत्रिय समाज और कश्मीर से उठी विरोध की आवाज
आयरलैंड के हाथों भारत की शर्मनाक हार, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, फैंस को आई सूर्या भाऊ की याद
राम मंदिर दान चोरी मामला: अयोध्या के वकीलों का बड़ा ऐलान, आरोपियों का केस लड़ने पर देना होगा 20 लाख का जुर्माना