नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट का एक पुराना क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मजाक और संवेदनहीनता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल हो रहे क्लिप में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय रैना का शो देखने आई थी, लेकिन वह अचानक शो छोड़कर जाने लगी। जब समय ने कारण पूछा, तो लड़के ने मुस्कुराते हुए बताया कि लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है।
स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए समय रैना ने बेहद विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा, अभी जाकर रोओ, भाई अभी कंधा देगा तभी वो सिर देगी। इस कमेंट पर वहां मौजूद दर्शक हंसने लगे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग इसे बेहद आपत्तिजनक मान रहे हैं।
370 बिरयानी मानसिकता से तुलना हाल ही में समय रैना का 370 रुपये की बिरयानी वाला कमेंट भी चर्चा में रहा था। अब इस नए वीडियो को उसी मानसिकता से जोड़कर देखा जा रहा है।
नेटिजन्स का मानना है कि समय रैना का यह कमेंट बेहद इमेच्योर (अपरिपक्व) और महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। एक यूजर ने लिखा, 370 बिरयानी और इस कंधे वाले कमेंट की मानसिकता में कोई अंतर नहीं है।
लड़के के प्रति भी नाराजगी सोशल मीडिया पर लोग केवल समय रैना ही नहीं, बल्कि उस लड़के की भी आलोचना कर रहे हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को हार्ट अटैक आने के बावजूद शो छोड़कर उसके साथ नहीं गया। एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, यह लड़कों की पीक इमेच्योरिटी है कि गर्लफ्रेंड रोते हुए जा रही है और वह अपना शो एंजॉय कर रहा है।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के साथ वापसी विवादों के बीच समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन का आगाज कर दिया है। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। हालांकि, शो की लोकप्रियता के साथ-साथ समय के पुराने कमेंट्स का पीछा न छोड़ना उनके लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है।
This is peak unmaturity in boys these days.
— POL (@CptoneP) June 27, 2026
When your girlfriend s Dad suddenly has a minor heart attack, she leaves crying but you don t give her your shoulder and keep enjoying your favourite show 🥲 pic.twitter.com/hG5N3vVD27
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी! मुरादाबाद में CM योगी के बयान ने गरमाई सियासत
दिल्ली: 650 करोड़ का दवाई घोटाला , AAP ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को घेरा
झाड़ू-पोछा करवाकर किया प्रताड़ित : व्यापारी ने मौत से पहले वीडियो में बयां किया अपना दर्द, पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान के छोरे ने भारत को दी मात: जानिए कौन है आयरलैंड का नया ट्रंप कार्ड जय मूंदड़ा
IPL स्टार शशांक सिंह के लिए बढ़ी मुश्किलें, कुक को बंधक बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
जापान की कोरियाग्राफी जैसी ट्रेन बोर्डिंग देख दुनिया हैरान, क्या हमें भी उनसे सीखना चाहिए?
13 हजार की सैलरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये: जवाब मांगने गए कर्मचारी को HR ने कहा- बाहर निकलो
घाटशिला में मेधा का महाकुंभ: 900 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान
आयरलैंड क्रिकेट की नई शुरुआत: गैरी विल्सन बने टीम के नए हेड कोच, 2027 वर्ल्ड कप पर नजरें
अखिलेश के सामने पैर रखकर बैठे रेवती रमण सिंह: क्या ये सम्मान या अपमान? जानें तस्वीर के पीछे का पूरा सच