दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवाई और मेडिकल उपकरणों की खरीद में कथित तौर पर 650 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार और सीएम रेखा गुप्ता पर तीखे हमले किए हैं।
16 महीने की सरकार और 650 करोड़ का भ्रष्टाचार पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आई बीजेपी सरकार ने महज 16 महीनों के भीतर 650 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह कोई छोटी-मोटी अनियमितता नहीं, बल्कि पूरी तरह से नियोजित भ्रष्टाचार है।
अस्पतालों की स्वायत्तता पर लगी रोक भारद्वाज ने बताया कि जुलाई 2025 में सरकार ने एक आदेश जारी कर सभी अस्पतालों को खुद दवाई और उपकरण खरीदने से रोक दिया था। इसके बाद सारा अधिकार CPA (सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी) को दे दिया गया। आरोप है कि इस फैसले के पीछे का मकसद ही कमीशनखोरी को बढ़ावा देना था।
विवादित अधिकारी को DGHS बनाना संदेह के घेरे में सवाल उठाते हुए AAP नेता ने कहा कि डॉक्टर वत्सला अग्रवाल पर पहले से विजिलेंस जांच चल रही थी, इसके बावजूद उन्हें महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (DGHS) क्यों बनाया गया? सरकार ने उनसे सीनियर कई डॉक्टरों को नजरअंदाज कर उन्हें विशेष तौर पर पद सौंपा, जो सीधे तौर पर सीएम रेखा गुप्ता की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
ORS से लेकर चादरों तक में धांधली घोटाले की भयावहता बताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा:
क्या वत्सला अग्रवाल ने अकेले यह किया? AAP ने आरोप लगाया कि केवल डॉक्टर वत्सला अग्रवाल को दोषी ठहराकर उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि इतना बड़ा घोटाला एक अधिकारी की हिम्मत के बाहर है, इसमें पूरी सरकार और आलाकमान शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की है कि वह इस मामले में सामने आकर जवाब दें और स्पष्ट करें कि भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण क्यों दिया गया।
डॉ वत्सला पर विजिलेंस की जाँच चल रही थी फिर भी रेखा गुप्ता सरकार ने उन्हें DGHS क्यों बनाया ?
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) June 29, 2026
वरिष्ठ डॉक्टरों को नजरंदाज करके इन्हें DGHS क्यों बनाया ?
CM रेखा गुप्ता जवाब दें pic.twitter.com/ZR0HX68DsF
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार, वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज करने पर भड़के फैंस
मिस्टर इंडिया पुल: ममता सरकार के कागजी विकास की खुली पोल, जमीन पर गायब, फाइलों में तैयार!
अमेरिकी ओपन: कड़े संघर्ष के बाद किदांबी श्रीकांत का खिताब जीतने का सपना टूटा
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: अयोध्या के वकीलों का चंपत राय को अल्टीमेटम, 3 दिन में छोड़ें शहर
स्विमिंग पूल में मौज-मस्ती बनी काल: छलांग लगाते ही फर्श से टकराया सिर, युवक की दर्दनाक मौत
पीएम मोदी के अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर सियासत क्यों? क्या देशहित से बड़ी हो गई है राजनीति?
आयरलैंड के हाथों भारत की शर्मनाक हार, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, फैंस को आई सूर्या भाऊ की याद
बेन स्टोक्स के संन्यास से टूटा जोफ्रा आर्चर का दिल, बोले- ड्रेसिंग रूम अधूरा लगेगा
जूस के नाम से ही आने लगेगी घिन: आम का जूस बनाने का यह वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
विदेश नीति या वोट-बैंक का खेल? सोनिया गाँधी का लेख और गर्माता राजनीतिक विवाद