फीफा वर्ल्ड कप 2026 में साउथ कोरिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही थम गया है। टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद हेड कोच होंग म्युंगबो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कोरियाई टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर तो रही, लेकिन राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करने वाली सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमों की सूची में जगह नहीं बना सकी।
साउथ कोरिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी। टीम ने अपने पहले मैच में चेकिया को 2-1 से मात दी थी। हालांकि, इसके बाद मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की लगातार हार ने टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 60वीं रैंकिंग वाली साउथ अफ्रीका टीम से मिली हार ने फैंस को गहरा झटका दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंग म्युंगबो ने असफलता का पूरा जिम्मा अपने सिर लिया। उन्होंने कहा, मैंने अपनी पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की, लेकिन मैं वह नतीजा नहीं दे सका जिसकी उम्मीद थी। 57 वर्षीय कोच ने देश के प्रशंसकों से माफी मांगते हुए अपने पद से हटने का ऐलान कर दिया।
टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर देश के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम के बाहर होने को संगठन की नाकामी करार दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर टीम का प्रदर्शन इतना खराब कैसे रहा। उन्होंने इशारों ही इशारों में नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब काबिलियत से ज्यादा भाई-भतीजावाद हावी होता है, तो ऐसे नतीजे मिलने तय होते हैं।
होंग म्युंगबो की 2024 में दूसरी बार नियुक्ति भी काफी विवादों में रही थी। कई फुटबॉल फैंस ने तब इसे पुराने दोस्तों की नियुक्ति बताया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम के साथ 26 मैच खेले, जिनमें 15 जीत, 6 हार और 5 ड्रॉ परिणाम रहे। 2002 वर्ल्ड कप के नायक रहे होंग ने भले ही पद छोड़ दिया हो, लेकिन उन्होंने कहा कि वह हमेशा एक समर्थक के रूप में टीम के साथ खड़े रहेंगे।
Myung-Bo Hong🇰🇷 🎙️
— JK (@JackBrown591897) June 28, 2026
Je tiens à présenter mes sincères excuses à tous les citoyens qui ont soutenu l’équipe nationale. Aujourd’hui, j’ai décidé de démissionner de mon poste de sélectionneur de l’équipe nationale de football de la République de Corée. pic.twitter.com/9JPsENW3rh
नवशाद सिद्दीकी का कड़ा स्टैंड: एक की गलती पर पूरे समुदाय को लपेटना गलत
वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों के मसीहा बने नेमार, दान किए 2.5 लाख डॉलर
32 साल पुराना जल संकट खत्म: हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, लाखों लोगों को मिलेगा पीने का पानी
UPSC Recruitment 2026: MSME मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने का सुनहरा मौका, इकोनॉमिक्स डिग्री वालों के लिए 50 पद खाली
नातिन की मासूमियत का पॉलिटिकल शिकार : सुनील शेट्टी के बयान पर क्यों मचा है बवाल?
जिन्ना अपनी मौत मरता और पाकिस्तान नहीं बनता : पीलीभीत में कांग्रेस पर बरसे CM योगी
समुद्र के बीच बनेगा भारत का पहला ऑफशोर एयरपोर्ट: महाराष्ट्र की बदल जाएगी तस्वीर!
# कासगंज में आसमान से गिरा ट्रेनिंग विमान, हाई-टेंशन तार से टकराकर खेत में हुआ क्रैश
कहीं उमस तो कहीं बारिश का दौर: एमपी के 40 जिलों में मानसून का इंतजार, 12 में अलर्ट जारी
24 की उम्र में शादी, अब खुद को ढूंढ रही हैं आकांक्षा: गौरव खन्ना से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी