उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत के दौरे पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 600 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश से आए विस्थापितों को मालिकाना हक देकर बड़ी सौगात दी।
विस्थापितों को मिला सम्मान सीएम योगी ने 4,693 विस्थापित परिवारों को भूमि का मालिकाना हक प्रमाण पत्र सौंपा। इनमें बांग्लादेश से आए हिंदू, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 55-56 साल पहले विस्थापित हुए इन लोगों को अब पहचान और सुरक्षा मिल गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कोई भी ताकत उन्हें इस देश में पराया नहीं कह सकती।
कांग्रेस के पाप से हुआ विभाजन मंच से कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस के पाप का परिणाम है। उन्होंने कहा, अगर उस समय कांग्रेस का नेतृत्व अडिग रहता, तो जिन्ना अपनी मौत मरता और पाकिस्तान का निर्माण नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश बनना आवश्यक नहीं था, यह केवल कांग्रेस की सत्ता लोलुपता का नतीजा था।
अखिलेश यादव पर तंज मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को तुष्टिकरण से फुर्सत मिले, तब तो वे गरीबों और वंचितों की पीड़ा समझेंगे। सीएम ने तंज कसते हुए कहा, उन्हें 4 बार शासन करने का मौका मिला, लेकिन बबुआ को समय पर जागने की आदत ही नहीं है। जो 12 बजे सोकर उठेगा, वह गरीब की पीड़ा क्या समझेगा?
विकास और विरासत का संगम मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ अपनी विरासत को भी संजो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उन लोगों के दर्द को समझा और उन्हें पुनर्वासित कर नया जीवन दिया है, जिन्हें दशकों तक उपेक्षा का सामना करना पड़ा।
*#WATCH पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में 569 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2026
उन्होंने कहा, आज लगभग 600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का सौभाग्य इन जनपदों को प्राप्त हो रहा है...… pic.twitter.com/CZByblu05o
वंदे भारत का खाना देख भड़के सपा सांसद, बोले- यात्रियों ने हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की
राम मंदिर चंदा चोरी: क्या वकील आरोपियों का केस लड़ने से मना कर सकते हैं? कानून क्या कहता है?
वायरल वीडियो: धान के खेतों में साही के साथ दौड़ती मासूम, लोग बोले- यही है असली डिज्नी प्रिंसेस
योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार: सपा-कांग्रेस डूब मरो, नागरिकता पर राजनीति क्यों?
45 लाख का पैकेज, फिर भी बैंक अकाउंट खाली: क्या बेंगलुरु में हाई सैलरी भी कम पड़ रही है?
दिल्ली: 650 करोड़ का दवाई घोटाला , AAP ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को घेरा
अजय देवगन की ‘चौहान’ पर बढ़ा विवाद: क्षत्रिय समाज ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप
तेलंगाना: उर्दू पढ़ाने पर स्कूल में तांडव, टीचर को जड़ा थप्पड़; BJP के 20 लोगों पर FIR
पसीने में बदबू का असली सच: क्या स्ट्रेस है इसकी बड़ी वजह? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
जूस के नाम से ही आने लगेगी घिन: आम का जूस बनाने का यह वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!