41 साल की उम्र में पिच बदली, वर्ल्ड कप विजेता इंग्लिश क्रिकेटर ने बेसबॉल में मचाया धमाल
News Image

क्रिकेट से बेसबॉल तक का सफर इंग्लैंड को 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने अपनी दूसरी पारी को लेकर सबको हैरान कर दिया है। 41 साल की उम्र में प्लंकेट ने प्रोफेशनल बेसबॉल की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिका की माइनर लीग टीम ओकलैंड बॉलर्स के लिए अपना डेब्यू किया।

डेब्यू में दिखाई धार फ्रीबर्ड्स के खिलाफ खेले गए अपने पहले मुकाबले में लियाम प्लंकेट ने प्रभावित किया। उन्होंने पांच पिच फेंकी और एक बल्लेबाज को स्ट्राइकआउट भी किया। भले ही उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक क्रिकेटर का बेसबॉल के मैदान पर यह प्रदर्शन काफी चर्चा में है।

खास नियम से मिली एंट्री प्लंकट पांच साल पहले अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। उन्हें ओकलैंड बॉलर्स ने मार्केटिंग प्लेयर एक्सेप्शन नियम के तहत टीम में शामिल किया है। यह नियम अन्य खेलों के मशहूर खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए बेसबॉल में हाथ आजमाने की अनुमति देता है। वह वर्तमान में मेजर क्रिकेट लीग (MLC) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का हिस्सा भी हैं।

इतिहास रचने का दावा अपनी इस उपलब्धि पर प्लंकेट ने कहा, शायद मैं प्रोफेशनल बेसबॉल खेलने वाला इंग्लैंड का पहला क्रिकेटर हूं। यह कहना बहुत कूल है कि मैंने दो बड़े बैट-एंड-बॉल खेलों में प्रोफेशनल स्तर पर हिस्सा लिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेट और बेसबॉल की स्विंग तकनीक में जमीन-आसमान का अंतर है, जिसे समझने में उन्हें चुनौती मिली।

वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे थे प्लंकेट लियाम प्लंकेट ने 2005 से 2019 तक इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन देकर 3 अहम विकेट लिए थे, जो इंग्लैंड की जीत में निर्णायक साबित हुए थे। उस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले पर हुआ क्राइम सीन रीक्रिएशन, सिया गोयल ने उगले खौफनाक सच

Story 1

गार्डन सिटी या गार्बेज सिटी ? बेंगलुरु की बदहाल प्लानिंग पर छिड़ी नई बहस

Story 1

क्या PM मोदी की ये 4 अपील किसी बड़े वैश्विक संकट की आहट है? जानिए मन की बात का असली सच

Story 1

अयोध्या मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश का तंज, बार-बार दौरे के बावजूद CM को भनक तक नहीं

Story 1

CBSE का बड़ा कारनामा: री-इवैल्यूएशन में उन विषयों के नंबर बढ़े जिनके लिए आवेदन तक नहीं किया!

Story 1

हिंद महासागर में स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स की काट: सेशेल्स के जरिए चीन को घेरने की भारत की मास्टर-प्लानिंग

Story 1

दलित हैं तो बीजेपी वोटर कैसे? : अभिजीत दीपके का विवादित बयान वायरल

Story 1

सिपाही का सोशल मीडिया रिवोल्ट पड़ा भारी, भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त

Story 1

ऑपरेशन एमिस्टेड: वेनेजुएला के मलबे में उम्मीद की किरण बना भारत, भीष्म से मिलेगी नई जिंदगी

Story 1

पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान: सेशेल्स ने दिया गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन अवॉर्ड