कराकस/नई दिल्ली: उत्तरी वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने तबाही का ऐसा मंजर पेश किया है, जिसे देख पूरी दुनिया दहल गई है। इस आपदा की घड़ी में भारत ने ऑपरेशन एमिस्टेड (Operation Amistad) के जरिए संकटग्रस्त देश के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई है।
महाविनाश की भयावह तस्वीर बुधवार को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंपों की कतार ने वेनेजुएला को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1430 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 51,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। विनाश का दायरा इतना बड़ा है कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में खुद को असहाय पा रहा था।
भारत का मसीहा मिशन संकट को देखते हुए भारत सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री लेकर वेनेजुएला पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पुष्टि की है कि भारत की ओर से भेजी गई जीवन रक्षक दवाइयां, फील्ड हॉस्पिटल और आधुनिक उपकरण आपदा पीड़ितों तक पहुंच गए हैं।
जांबाज डॉक्टरों की टीम तैनात इस मिशन में भारतीय सेना के 41 विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। इसमें 9 अनुभवी सैन्य डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। यह दल भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में इमरजेंसी ट्रॉमा केयर और जीवन रक्षक सर्जिकल ऑपरेशन मुहैया करा रहा है।
अत्याधुनिक भीष्म क्यूब का कमाल इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी ताकत भारत की स्वदेशी भीष्म क्यूब (BHISHM Cube) तकनीक है। आरोग्य मैत्री प्रोजेक्ट के तहत भेजे गए ये दो क्यूब्स किसी चलता-फिरता अस्पताल से कम नहीं हैं। यह तकनीक आपदा स्थल पर बेहद कम समय में असेंबल की जा सकती है।
हर क्यूब एक साथ 200 मरीजों को एडवांस ट्रॉमा केयर, इमरजेंसी सर्जरी और ICU सपोर्ट देने में सक्षम है। पोर्टेबल वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिस्टम से लैस यह भीष्म क्यूब वेनेजुएला के हजारों लोगों के लिए मौत और जिंदगी के बीच की दीवार बन गया है। भारत की यह त्वरित पहल वैश्विक स्तर पर उसके मानवीय दृष्टिकोण की एक बड़ी मिसाल बनी है।
#WATCH | Embassy of India, Côte d Ivoire tweets, The BHISHM Cube is a state-of-the-art, indigenous, rapidly deployable modular medical facility designed specifically for disaster and humanitarian response. Comprising compact, self-contained medical modules, it can be quickly… pic.twitter.com/8mM34HLbn3
— ANI (@ANI) June 28, 2026
नातिन की मोदी भक्ति पर घिरे सुनील शेट्टी, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
केतन अग्रवाल हत्याकांड: अपनों ने ही दिया धोखा , न्याय की गुहार के साथ सड़कों पर उतरा जनसैलाब
केतन मर्डर केस: क्रिकेट स्टेडियम का वह वायरल वीडियो, जिसने खोल दिए सिया-चेतन के रिश्ते के गहरे राज
क्या PM मोदी की ये 4 अपील किसी बड़े वैश्विक संकट की आहट है? जानिए मन की बात का असली सच
मैदान पर बिखरा इंग्लैंड का अनुशासन: कैच छूटने पर स्टोक्स और आर्चर के बीच तीखी बहस
गार्डन सिटी या गार्बेज सिटी ? बेंगलुरु की बदहाल प्लानिंग पर छिड़ी नई बहस
वायरल होने का खतरनाक शौक: लड़कियों को परेशान करने वाले मनचले को दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक
2014 में प्रणब दा ने मोदी से क्या कहा था? बरसों बाद बेटी शर्मिष्ठा ने खोला बड़ा राज
नक्शे से मिटा देंगे: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, दोनों देशों में छिड़ी मिसाइल जंग
विराट कोहली के मुरीद हुए नोवाक जोकोविच, जल्द भारत आकर क्रिकेट-टेनिस खेलने की जताई इच्छा