कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पत्रकार समदीश भाटिया के साथ बातचीत के दौरान दीपके ने जातिगत टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है।
क्या है पूरा मामला? इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने दीपके से उनके परिवार और राजनीतिक विचारधारा के बारे में सवाल किया। जब पत्रकार ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या आपके पिता बीजेपी वोटर हैं, तो दीपके ने इसके जवाब में कहा, नहीं-नहीं, अरे दलित फैमिली है, कहां से बीजेपी वोटर होंगे।
उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर जातिवादी मानसिकता से जोड़कर देखा जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या किसी की जाति उसके राजनीतिक झुकाव को तय कर सकती है?
प्रदर्शन और थप्पड़ कांड पर बयान अभिजीत दीपके इन दिनों जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, 15 जून को जयपुर में हुए थप्पड़ कांड पर बात करते हुए उन्होंने कहा, थप्पड़ बहुत जबरदस्त था, मेरा कान सुन्न हो गया था। मुझे लगा था कि वह शख्स हाथ मिलाने आ रहा है।
सोनम वांगचुक का समर्थन इस आंदोलन को अब बड़ा समर्थन मिलने लगा है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने पार्टी की मांगों के समर्थन में आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल शुरू करने से पहले वांगचुक और सीजेपी की टीम राजघाट पहुंची।
वहीं, खुद अभिजीत दीपके भूख हड़ताल में शामिल नहीं हैं। उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए बताया कि उन्हें माइग्रेन की समस्या है, इसलिए वे उपवास नहीं रख सकते। पार्टी ने अब छात्रों, किसानों और नागरिक संस्थाओं से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
*Abhijeet Dipke : My father doesn t talk to me much.
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) June 27, 2026
Samdish Bhatia : Why? Is your father a BJP voter?
Abhijeet Dipke : No, no. We are from a Dalit family. How could we be BJP voters?
Abhijeet Dipke seems to be implying that if someone is Dalit, they cannot be a BJP voter.
I… pic.twitter.com/LQOnneISWi
वेनेजुएला भूकंप: मलबे में जन्मा बच्चा और 18 दिन के शिशु का चमत्कारिक रेस्क्यू, दुनिया दंग
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले की ऊंची पहाड़ी पर पुलिस ने रीक्रिएट किया खौफनाक मंजर
डीपफेक विवाद पर छलके पायल गेमिंग के आंसू, निखिल चिनप्पा ने दी मोटी चमड़ी रखने की सलाह
केतन मर्डर केस: लोहागढ़ किले पर हुआ डेथ पॉइंट का खुलासा, 3 साल की शादी टालने के लिए रची गई थी खौफनाक साजिश
194 साल का जीवित इतिहास : मिलिए दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन से, जिसने देखे हैं दो विश्व युद्ध
CBSE विवाद का चेहरा बने वेदांत श्रीवास्तव का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, सिर्फ 2 नंबर का इजाफा
300 किलो का भालू, जान का खतरा और महिला का मास्टरस्ट्रोक : भागती तो शायद नहीं बचती!
मेस्सी के मैदान में उतरते ही पलटा पासा: जॉर्डन के खिलाफ अर्जेंटीना के मैच में दिलचस्प मोड़
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मैच देखते हुए सिया और चेतन का वीडियो वायरल, कैमरे के सामने सन्न रह गई मंगेतर
39 की उम्र में भी मेसी का जादू कायम, फ्री-किक से गोल कर बनाया वर्ल्ड कप का नया इतिहास