पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अपराध की परतें और गहरी होती जा रही हैं। हालिया जांच में पुणे पुलिस ने आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर ले जाकर घटना का सीन रीक्रिएट किया है।
लोहागढ़ किले पर ढाई घंटे का डेथ पॉइंट ड्रामा पुलिस ने सुबह-सुबह सिया और चेतन को लोहागढ़ फोर्ट पर ले जाकर करीब ढाई घंटे तक क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने किले के खतरनाक पॉइंट्स पर पहले से ही रेकी की थी। उन्होंने काफी समय पहले ही इस जगह को डेथ पॉइंट के तौर पर चुना था, ताकि केतन की हत्या को एक दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
शादी टालने की तीन साल वाली मास्टर प्लानिंग पूछताछ में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि यह हत्या केवल एक आवेश में लिया गया फैसला नहीं था। सूत्रों के अनुसार, सिया और चेतन शादी के लिए तीन साल का समय चाहते थे। सिया अभी 20 साल की है और चेतन 22 साल का। साजिश के तहत, अगर केतन को रास्ते से हटा दिया जाता, तो परिवार में मातम के कारण अगले कुछ सालों तक सिया की शादी की चर्चा नहीं होती। इन तीन सालों में चेतन करियर सेटल करना चाहता था, वहीं सिया अपनी मर्जी की जिंदगी जीना चाहती थी।
फरवरी से ही शुरू हो गई थी रसाकशी डिजिटल फॉरेंसिक और गूगल सर्च हिस्ट्री ने इस साजिश को और पुख्ता कर दिया है। दोनों ने इसी साल फरवरी से ही केतन को मारने के अलग-अलग तरीके तलाशने शुरू कर दिए थे। उन्होंने इंटरनेट पर जहर देने से लेकर पकड़े न जाने तक के तरीकों पर वीडियो देखे थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने हर संभावित सवाल के जवाब पहले से तैयार कर रखे थे।
12 घंटे की पूछताछ, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस पुलिस ने सिया और चेतन से 12 घंटे तक मैराथन पूछताछ की है, जबकि सिया के भाई से भी 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। जांच टीम ने चेतन की बाइक, मोबाइल, हुडी और हेडफोन समेत कई अहम सबूत जब्त किए हैं। मोबाइल का डेटा रिकवर किया जा रहा है, जिससे इस साजिश के और भी चौंकाने वाले पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है।
केतन अग्रवाल की हत्या का यह मामला फिलहाल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की चार्जशीट दाखिल कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Visuals from Lohagad Fort, where Police brought accused Siya Goyal for crime scene recreation. pic.twitter.com/cQmMRmQBwy
— ANI (@ANI) June 28, 2026
8वें वेतन आयोग से बढ़ेगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर का गेम समझें, आपकी जेब पर होगा बड़ा असर
इंग्लैंड में गरजेगा ब्लू ब्रिगेड का बल्ला: 1 जुलाई से शुरू होगा टी20 महासंग्राम, देखें पूरा शेड्यूल
आयरलैंड के लिए ऐतिहासिक सप्ताह: पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले पर पहुंची पुलिस, डमी के जरिए हुआ खौफनाक वारदात का रिक्रिएशन
जमालपुर स्टेशन पर सीनियर डीसीएम का एक्शन मोड : अव्यवस्था देख अधिकारियों को लगाई फटकार
केतन मर्डर केस: क्राइम सीन रीक्रिएशन में खुली सिया और प्रेमी की साजिश, कैसे दिया मौत को अंजाम?
मेसी का जलवा: अर्जेंटीना ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में 50वीं जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बनी
रबर-स्टैम्प सीएम और बंगलों में मस्त सम्राट चौधरी: तेजस्वी का नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार
डीपफेक विवाद पर छलके पायल गेमिंग के आंसू, निखिल चिनप्पा ने दी मोटी चमड़ी रखने की सलाह
हिंद महासागर में स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स की काट: सेशेल्स के जरिए चीन को घेरने की भारत की मास्टर-प्लानिंग