जमालपुर: आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मालदा डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (सीनियर डीसीएम) कार्तिक सिंह ने जमालपुर रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में फैली अव्यवस्था और लापरवाही देख वे अधिकारियों पर काफी नाराज दिखे।
अवैध पार्किंग पर भड़के सीनियर डीसीएम निरीक्षण की शुरुआत मुख्य पोर्टिको स्थित रेलवे विद्युत कार्यालय से हुई। कार्यालय के बरामदे को अवैध पार्किंग जोन में तब्दील देख सीनियर डीसीएम ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आरपीएफ को निर्देश दिया कि वहां खड़ी सभी बाइक और साइकिलों को तुरंत जब्त कर रेलवे एक्ट के तहत मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। इसके बाद जीआरपी आवासों की बदहाली और गंदगी देखकर भी उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
बिना टिकट यात्रियों पर कसी नकेल सीनियर डीसीएम के दौरे के कारण स्टेशन का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। मुख्य द्वार पर टीटीई पूरी मुस्तैदी से तैनात दिखे और बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। स्टेशन पर सन्नाटा रहा और आवारा तत्वों का जमावड़ा पूरी तरह गायब दिखा।
कैटरिंग स्टॉलों की जांच और स्वच्छता पर जोर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित आईआरसीटीसी के खानपान स्टॉलों की भी बारीकी से जांच की गई। खाने के सामान की शुद्धता, एक्सपायरी डेट और रेट लिस्ट को चेक किया गया। इसके साथ ही, सीनियर डीसीएम ने श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पेयजल और शेड निर्माण की योजना पर भी चर्चा की।
क्या फिर लौटेगी पुरानी सुस्ती? इस औचक निरीक्षण से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। हालांकि, मौके पर मौजूद कई यात्रियों ने तंज कसते हुए कहा कि यह सब दिखावा है। यात्रियों का मानना है कि जैसे ही आला अधिकारी यहां से रवाना होंगे, स्टेशन की व्यवस्था फिर से पुरानी ढर्रे पर लौट आएगी। समाचार लिखे जाने तक सीनियर डीसीएम स्टेशन परिसर में लंबित कार्यों का जायजा लेने में जुटे थे।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
मौत को करीब से देखा: विशालकाय ग्रिजली भालू के सामने महिला की बहादुरी का वीडियो वायरल
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की दो टूक: दखल दिया तो भुगतना होगा अंजाम
लापता लेडीज के छोटे से कलाकार का दर्द: फिल्म मेकर्स पर लगाए मारपीट और किडनैपिंग के गंभीर आरोप
41 साल की उम्र में पिच बदली, वर्ल्ड कप विजेता इंग्लिश क्रिकेटर ने बेसबॉल में मचाया धमाल
शादी में गोलगप्पों की ऐसी दीवानगी: मची छीना-झपटी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी!
केतन अग्रवाल मर्डर केस: क्रिकेट मैच के वायरल वीडियो ने खोले सिया-चेतन की नजदीकियों के राज
बरियारपुर में पंचायत विकास दिवस आयोजित: बाढ़ सुरक्षा और नई योजनाओं पर मंथन
लोहागढ़ किले पर फिर गूंजी चीखें: मंगेतर सिया ने डमी के जरिए दिखाया, कैसे केतन को मौत के घाट उतारा
पुल नहीं, कीचड़ और नदी: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को खटिया पर लादकर पार कराया गया रास्ता
मुहर्रम में मौत की खुराक बांटने की साजिश: मुंबई में 30 हजार लोगों को मारने का खौफनाक मंसूबा नाकाम