पुणे के 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए लोहागढ़ किले में मर्डर सीन को दोबारा रीक्रिएट किया। इस दौरान मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को कड़ी सुरक्षा के बीच मौके पर ले जाया गया।
डमी के जरिए समझी गई वारदात की हर कड़ी पुलिस ने केतन के बराबर वजन का एक डमी पुतला तैयार किया था। इसे उसी दीवार से नीचे गिराया गया, जहां से केतन को धक्का दिया गया था। डीएसपी गजानन टोंपे के नेतृत्व में पुलिस ने यह देखा कि धक्का देते समय दोनों आरोपियों की शारीरिक स्थिति क्या थी और वे किस रास्ते से वहां पहुंचे थे। पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की है ताकि अदालत में इसे पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया जा सके।
अलग-अलग पूछताछ से खुला झूठ का खेल पुलिस ने सिया और चेतन के बयानों में विरोधाभास पकड़ने के लिए दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों को एक-एक करके उसी डेथ पॉइंट पर ले जाया गया। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वारदात अचानक हुई या इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने पहले ही उस जगह की रेकी की थी और प्लान बी भी तैयार रखा था।
गूगल से सीखा हत्या का तरीका जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा दोनों की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से हुआ है। पुलिस को पता चला है कि सिया और चेतन ने गूगल पर सर्च किया था कि जहर देकर कैसे मारें और डेथ पॉइंट क्या होते हैं । उन्होंने पकड़े जाने पर पुलिस को क्या जवाब देना है और वॉट्सएप के कौन से मैसेज डिलीट करने हैं, यह भी इंटरनेट से सीखा था। डिजिटल सबूत मिटाने के लिए उन्होंने अपनी चैट हिस्ट्री तक साफ कर दी थी।
पहली कोशिश नाकाम होने पर दूसरी बार दी जान यह मर्डर अचानक नहीं हुआ था। 14 जून को भी सिया केतन को उसी किले पर ले गई थी और धक्का दिया था, लेकिन तब केतन एक झाड़ी में अटककर बच गया था। तब सिया ने सांप आने का बहाना बनाकर बात टाल दी थी। लेकिन अपनी साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 18 जून को दोबारा वारदात की।
338 घंटे की बातचीत और हैरान करने वाली वजह कॉल रिकॉर्ड्स से खुलासा हुआ है कि जनवरी से लेकर मर्डर वाले दिन तक सिया और चेतन के बीच करीब 338 घंटे की बातचीत हुई थी। सिया ने हत्या की वजह केतन का विग लगाना और उसका हकलाना बताया, जिसे केतन के परिवार ने सरासर झूठ और साजिश का हिस्सा करार दिया है।
परिवार की मांग: सिर्फ फांसी केतन के शव को रेस्क्यू करने वाली टीम ने बताया कि मौके पर सिया के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, जो बेहद संदिग्ध था। केतन की मां राखी अग्रवाल ने मांग की है कि सिया और उसके प्रेमी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और रीक्रिएशन के आधार पर एक मजबूत चार्जशीट तैयार करने में जुटी है।
*Lonavala, Maharashtra: Lonavala Rural Police leaves with accused Siya Goyal after the crime scene reconstruction was completed at Lohagad Fort pic.twitter.com/7ucKl1RTJN
— IANS (@ians_india) June 28, 2026
लोहागढ़ किले पर फिर गूंजी चीखें: मंगेतर सिया ने डमी के जरिए दिखाया, कैसे केतन को मौत के घाट उतारा
दलित हैं तो बीजेपी वोटर कैसे? : अभिजीत दीपके का विवादित बयान वायरल
कराची दहला: रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 4 जवानों की मौत और घंटों चली मुठभेड़
एंसी सोजन का स्वर्णिम धमाका: 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
ट्रेन में महिला की हरकत देख भड़के लोग, सीट के नीचे फेंकती रही कचरा; वीडियो वायरल!
क्रिकेट के नियम: बल्लेबाज इन 10 तरीकों से हो सकता है आउट, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?
वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती चमक: ₹12 करोड़ की मांग और बैट पर खाली क्यों है स्पॉन्सर का स्लॉट?
कैलाश मानसरोवर यात्रा: 52 भारतीय काठमांडू में फंसे, विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त एडवाइजरी
सूट और टाई पहन पूल में कूदे न्यूयॉर्क के मेयर, 90 साल पुरानी परंपरा की धांसू वापसी
खाड़ी में फिर छिड़ा खूनी संग्राम: ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिका-ईरान में आमने-सामने की जंग