सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार ब्लैक मैम्बा और एक विशाल मगरमच्छ के बीच हुई खौफनाक भिड़ंत दिखाई गई है।
सांप की हर कोशिश नाकाम वीडियो की शुरुआत में ब्लैक मैम्बा नदी किनारे रेंगते हुए पानी के करीब पहुंचता है। तभी घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने बिजली की रफ्तार से उस पर हमला कर दिया। सांप ने अपनी जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, वह तेजी से छटपटाया, लेकिन मगरमच्छ की मजबूत पकड़ से निकलना नामुमकिन था।
ककड़ी की तरह चबा गया मगरमच्छ मगरमच्छ सांप को घसीटते हुए किनारे पर ले आया और एक ही झटके में उसका खेल खत्म कर दिया। हमला इतना भीषण था कि सांप का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने उसे ककड़ी की तरह चबाकर अपना निवाला बना लिया।
वायरल वीडियो ने मचाई हलचल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @WildlifeReels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देख यूजर्स हैरान हैं। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि प्रकृति का नियम यही है— शक्तिशाली ही जीवित रहता है। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जंगल में कोई भी शिकारी हमेशा सुरक्षित नहीं होता, हर शिकारी के ऊपर भी एक शिकारी बैठा है।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और पोस्ट पर आधारित है।
⛔️ Black mamba tries to escape from Crocodile but the crocodile was to fast for it.
— Wild Life Reels 🌱 (@WildlifeReels) June 27, 2026
After the crocodile caught the Black Mamba, it rip out the head in anger before having it as meal pic.twitter.com/o1DSjrxJyf
अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: सीजफायर तोड़ा तो मिटा देंगे वजूद , ट्रंप की तेहरान को सीधी चेतावनी
वायरल होने का खतरनाक शौक: लड़कियों को परेशान करने वाले मनचले को दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक
क्या वॉशिंगटन सुंदर के साथ हो रही है नाइंसाफी ? अश्विन ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल
आसमान से मौत बनकर गिरी लकड़ी: बाइक सवार पर काल बनकर टूटा पेड़, CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
बीजिंग दहला: 1700 फीट ऊंचे गगनचुंबी टावर से टकराया विमान, मची अफरातफरी
गीली सड़क पर अंकल जी की दादागिरी, साइकिल लेकर निकले तो इंटरनेट पर मच गया बवाल
सेशेल्स में पीएम मोदी की अनोखी मुलाकात: दुनिया के सबसे बुजुर्ग जोनाथन से मिले प्रधानमंत्री
भूकंप की तबाही में ढाल बना पति: बुजुर्ग कपल का वीडियो देख दुनिया हुई भावुक
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 11 जुलाई को होगी अहम बैठक: क्या गाज गिरेगी बड़े पदाधिकारियों पर?
अभिषेक शर्मा के साथ अंपायर्स का खेल! अर्धशतक छीनकर स्कोरकार्ड से गायब किया तूफानी रिकॉर्ड