भारतीय क्रिकेट टीम में वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका को लेकर बहस छिड़ गई है। आयरलैंड के खिलाफ हालिया प्रदर्शन के बाद यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर टीम मैनेजमेंट उन्हें किस तरह इस्तेमाल कर रहा है? एक विशेषज्ञ गेंदबाज के रूप में या फिर एक बल्लेबाज के तौर पर, जिन्हें कभी-कभार गेंदबाजी मिल जाती है।
अस्थिर भूमिका और कम मौके आंकड़ों पर गौर करें तो सुंदर की स्थिति वाकई चिंताजनक है। उन्होंने अब तक 61 टी20 इंटरनेशनल मैचों में औसतन प्रति मैच केवल 17 गेंदें ही फेंकी हैं। इसका सीधा मतलब है कि उन्हें बहुत कम मैचों में अपना पूरा 4 ओवर का कोटा पूरा करने का मौका मिला है। पिछले 12 मैचों का रिकॉर्ड देखें तो यह अनिश्चितता और बढ़ गई है, जहाँ उन्हें शायद ही कभी पूरे 4 ओवर गेंदबाजी का मौका दिया गया।
अश्विन ने दी कड़ी नसीب अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब शो ऐश की बात में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। अश्विन का मानना है कि केवल किसी खिलाड़ी का समर्थन करना पर्याप्त नहीं है, उसे मैदान पर सही भूमिका भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, वॉशिंगटन को लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन उनकी भूमिका बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं है। कभी एक ओवर, तो कभी कुछ नहीं—यह किसी भी खिलाड़ी के आत्मविश्वास के लिए अच्छा नहीं है।
अक्षर पटेल वाला रोल मॉडल अपनाने की सलाह अश्विन ने सुंदर के इस्तेमाल के तरीके पर असहमति जताते हुए कहा कि उन्हें फिनिशर के रूप में इस्तेमाल करना गलत रणनीति है। उन्होंने सलाह दी कि टीम मैनेजमेंट को सुंदर को अक्षर पटेल की तरह एक फ्लोटर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। अश्विन के मुताबिक, यदि सुंदर को एक भरोसेमंद ऑलराउंडर बनाना है, तो उन्हें स्पष्ट निर्देश और 4 ओवर का पूरा कोटा देना अनिवार्य है।
क्या कहते हैं आंकड़े? 2017 में डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर ने 61 टी20 मैचों में 7.05 की प्रभावशाली इकोनॉमी रेट से 51 विकेट झटके हैं। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 129.24 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। उनकी क्षमता का लोहा उनकी गेंदबाजी में साफ झलकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए उन्हें अब टीम प्रबंधन के स्पष्ट समर्थन और निश्चित भूमिका की दरकार है।
क्या भारतीय टीम सुंदर को लेकर अपनी रणनीति बदलेगी, या इसी तरह की अनिश्चितता उनके करियर के ग्राफ पर भारी पड़ेगी? यह आने वाले समय में पता चलेगा।
🚨 RAVI ASHWIN ON WASHINGTON SUNDAR ROLL CLARITY IN TEAM INDIA 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) June 27, 2026
Ravi Ashwin Said 🗣️:
Ever since the new management took over and the team came under Gautam Gambhir, Washington Sundar has consistently been backed. But simply backing a player isn t enough you also have to give… pic.twitter.com/kcKreOGcNP
कप्तानी का खट्टा अनुभव: श्रेयस अय्यर समेत इन 4 दिग्गजों का डेब्यू रहा है ‘हार’ भरा
पल्स पोलियो अभियान: 28 जून से भोपाल में मिशन मोड, ट्रेनों और स्टेशनों पर भी पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी की
वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया का करो या मरो महासंग्राम, लॉर्ड्स में होगा सेमीफाइनल का फैसला
फीफा वर्ल्ड कप में उस्मान डेम्बेले का तूफान: 32 मिनट में दागी ऐतिहासिक हैट्रिक
मलबे में धड़क रही थी जिंदगी: वेनेजुएला में 18 दिन के मासूम का चमत्कारी रेस्क्यू, मां भी सुरक्षित
पुर्तगाल बनाम कोलंबिया: रोनाल्डो के निशाने पर मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या रच पाएंगे नया इतिहास?
मुहर्रम के नाम पर बवाल: तलवारें, AK-47 और खूनी झड़पों से दहला देश
टी-20 में भारत का दबदबा, लेकिन इन 10 टीमों ने दी है कड़ी चुनौती
ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत: कांग्रेस का आरोप, सरकार ने जवानों के बलिदान को छिपाया, संसद को गुमराह किया
सुलतानगंज सीएचसी: डिजिटल एक्स-रे मशीन तैयार, लेकिन बिजली के अभाव में शो-पीस