बेलफास्ट में खेले जा रहे भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। आयरलैंड के लिए डेब्यू कर रहे भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने अपनी पहली ही इंटरनेशनल गेंद पर भारतीय स्टार संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर इतिहास रच दिया।
पहली गेंद, पहला विकेट और छा गए मूंदड़ा मैच के दूसरे ओवर में जब जय मूंदड़ा गेंदबाजी करने आए, तो किसी ने नहीं सोचा था कि भारत को इतनी बड़ी शुरुआती झटके का सामना करना पड़ेगा। मूंदड़ा ने 139 किमी प्रति घंटे की जबरदस्त रफ्तार से गेंद फेंकी, जिसने संजू सैमसन के बल्ले और पैड के बीच से रास्ता बनाया और सीधे स्टंप्स उखाड़ दिए। संजू महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इतिहास में दर्ज हुआ नाम इस विकेट के साथ ही जय मूंदड़ा आयरलैंड के उन चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट झटका है। उनसे पहले केवल मैथ्यू हम्फ्रीज ने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था।
राजस्थान के टोंक से बेलफास्ट तक का सफर 29 वर्षीय जय मूंदड़ा का ताल्लुक राजस्थान के टोंक से है। 2021 में एमटेक की पढ़ाई के लिए छात्र वीजा पर आयरलैंड जाने वाले जय ने वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के साथ-साथ क्रिकेट को भी जारी रखा। कभी राजस्थान की अंडर-14 टीम से खेलने वाले जय ने डबलिन के लेनस्टर क्रिकेट क्लब में अपनी पहचान बनाई और आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर छा गए।
किस्मत और हुनर का मेल आयरलैंड के कई प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण जय मूंदड़ा को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने इस अवसर को पूरी तरह से भुनाया और अपने पहले ही मैच में ऐसी शुरुआत की जिसे वह और क्रिकेट फैंस ताउम्र याद रखेंगे। मूंदड़ा की इस घातक गेंदबाजी ने न केवल सबका ध्यान खींचा, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है।
Timber 💥 pic.twitter.com/KEX6QsiYeJ
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 26, 2026
सुपौल में पुलिसिंग का अपग्रेड : अब 7 प्रमुख थानों की कमान संभालेंगे इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी
महाराष्ट्र के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को मिलेगा राज्य बीमा का सुरक्षा कवच
कांग्रेस का बड़ा दांव: यूपी में दलित चेहरा आगे, संजय दत्त को हरियाणा की कमान
आयरलैंड में बेबस हुए प्रसिद्ध कृष्णा: 4 ओवर में लुटाए 57 रन, टी20 करियर पर उठे सवाल
15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री: वैभव सूर्यवंशी का नेट्स में जलवा!
टीएनबी कॉलेजिएट मैदान: पार्क बनेगा या खेल का मैदान? आर-पार की लड़ाई शुरू
जॉन अब्राहम की क्रिकेट के मैदान पर धांसू एंट्री: अब यूरोपियन लीग में आजमाएंगे अपना दम
दवाइयों के बक्से में ड्रोन ? पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भारत पर बेतुका आरोप
राम मंदिर दान चोरी कांड: चाबी वाले ड्राइवर से पूर्व बैंककर्मी तक, कौन हैं वो 8 चेहरे जिन्होंने लगा दी सेंध?
योगी जी, चंदा चोरों को फांसी पर लटकाओ : राम मंदिर घोटाले पर केजरीवाल की 3 बड़ी मांगें