भागलपुर के ऐतिहासिक टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल का मैदान अब विवादों के केंद्र में है। शहर के वार्ड संख्या 19 में स्थित इस मैदान को अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क में बदलने की प्रशासनिक तैयारी का स्थानीय लोग पुरजोर विरोध कर रहे हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर इसे कंक्रीट के पार्क में तब्दील नहीं होने देंगे।
पार्क निर्माण को रोकने के लिए स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने एकजुट होकर स्थानीय नागरिक एवं खेल मैदान संरक्षण समिति का गठन किया है। हाल ही में मैदान परिसर में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वक्ताओं ने साफ कहा कि यह शहर का आखिरी बचा हुआ बड़ा खुला मैदान है, जो आसपास के दर्जनों मोहल्लों के बच्चों का एकमात्र सहारा है।
विरोध कर रहे लोगों ने सरकार की दोहरी नीति पर तीखा प्रहार किया है। उनका तर्क है कि एक तरफ सरकार खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया का नारा दे रही है, दूसरी ओर सुंदरीकरण के नाम पर खेल के मैदानों को खत्म किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पार्क से ज्यादा खेल का मैदान जरूरी है।
इस विरोध प्रदर्शन में केवल बड़े ही नहीं, बल्कि मैदान में रोज पसीना बहाने वाले छोटे-छोटे खिलाड़ी और धावक भी शामिल हुए। बच्चों का कहना है कि अगर यह मैदान पार्क बन गया, तो वे खेलेंगे कहाँ? विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने जबरन निर्माण कार्य शुरू किया, तो वे उग्र आंदोलन और चरणबद्ध प्रदर्शन पर मजबूर होंगे।
समिति ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस ऐतिहासिक खेल मैदान को इसके मूल स्वरूप में ही रहने दिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्क का निर्माण शहर के किसी अन्य अनुपयोगी या खाली भूखंड पर किया जाए।
बैठक में गिरीश चंद्र झा, राकेश कुमार ओझा, हरबिंद भारती, फूल ठाकुर, रतन सिंह और स्वीटी सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन जनभावना का सम्मान करते हुए अपना निर्णय बदलता है या विवाद और गहराएगा।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
राम मंदिर के 2000 करोड़ से खरीदे गए सांसद , संजय राउत ने शिंदे सरकार पर लगाया सनसनीखेज आरोप
अयोध्या का मॉडल देखें और पश्चाताप करें : दिल्ली के सीएम पर बरसे योगी आदित्यनाथ
बिहार में शिक्षकों का अब घर बैठे होगा ट्रांसफर, नई ऑनलाइन व्यवस्था से खत्म होगा भ्रष्टाचार!
भागलपुर बार एसोसिएशन चुनाव: 97 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार, संयुक्त सचिव पद के लिए 18 में महासंग्राम
रायगड के मछुआरों के लिए खुशखबरी: जल्द दौड़ेगी दिघी जेटी, महाड में बनेगा अत्याधुनिक फिश मार्केट
देश की सुरक्षा की कमान: महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के नए प्रमुख
हाथों में तलवारें, टूटे बैरिकेड्स: उत्तराखंड बॉर्डर में निहंग सिखों का हुजूम, देहरादून में हाई अलर्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ पर बंटी जनता की राय: हंसाएगी या सिरदर्द बनेगी?
महाराष्ट्र के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को मिलेगा राज्य बीमा का सुरक्षा कवच
हैप्पी बर्थडे सर, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए! : नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को अनोखा जन्मदिन का तोहफा