उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर तनाव का माहौल चरम पर है। पंजाब से आ रहे 300 से अधिक निहंग सिखों का जत्था पुलिस के तमाम इंतज़ामों को धता बताते हुए उत्तराखंड की सीमा में जबरन दाखिल हो गया है। इस घटना के बाद राजधानी देहरादून में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
कुल्हाल चेक पोस्ट पर टूटा सुरक्षा घेरा मामले की शुरुआत कुल्हाल चेक पोस्ट से हुई, जहाँ जिला प्रशासन और पुलिस ने निहंगों के काफिले को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग की थी। पोंटा साहिब गुरुद्वारे में प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चली, लेकिन वह पूरी तरह विफल रही। इसके बाद, जत्थे में शामिल 20-30 निहंगों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए और जबरन आगे बढ़ गए।
हाथों में लहराती तलवारें, बढ़ता तनाव धर्मवाला की ओर बढ़ते हुए समूह के कुछ सदस्यों को नंगी तलवारें लहराते हुए देखा गया। इस आक्रामक रुख को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उस रास्ते पर भारी पुलिस बल और ITBP के जवानों को तैनात कर दिया।
देहरादून की ओर कूच, प्रशासन चौकन्ना निहंगों का यह जत्था हेमकुंड साहिब जाने की अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। पुलिस ने उन्हें देहरादून शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रेम नगर चौक समेत कई संवेदनशील इलाकों में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी परमेंद्र डोभाल खुद मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
अगली रणनीति पर खुफिया एजेंसियों की नज़र गुरुवार देर रात तक पुलिस को समूह की सटीक स्थिति का पता नहीं चल पाया था, जिसके चलते सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियां निहंगों के रूट पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। यह तनावपूर्ण हालात हाल ही में चमोली के कर्णप्रयाग में हुई निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प की पृष्ठभूमि में पैदा हुए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
*#BREAKING
— UN News (@UNNEWS_24X7) June 26, 2026
बॉर्डर पर भारी तनाव, उत्तराखंड आ रहे 300 निहंग सिखों को पुलिस ने रोका, बैरिकेड्स लगाकर छावनी में बदला बॉर्डर
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव का माहौल बना हुआ है। पंजाब से उत्तराखंड के लिए कूच किए करीब 300 निहंग सिखों को पुलिस ने सीमाओं पर भारी… pic.twitter.com/dm8P3AyEaY
केतन मर्डर केस: क्या थी उस रात की हकीकत? गार्ड ने खोला सिया की चीखों का राज
94 साल की उम्र में अमेरिका को अलविदा: महालक्ष्मम्मा की घर वापसी , बोलीं- अंतिम सांस सिर्फ मिट्टी में लेनी है
NEET UG 2026: परीक्षा शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू, जल्द अपडेट करें अपनी बैंक डिटेल्स
क्या बाहुबली 3 की हो गई है पुष्टि? प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अग्निपरीक्षा : टी20 वर्ल्ड कप में क्या टीम इंडिया की अंतिम-4 में जगह पक्की?
मैं एक हिंदुस्तानी बनकर मरना चाहती हूं : 94 साल की बुजुर्ग ने त्यागी अमेरिकी नागरिकता
खुशबू सुंदर की बेटी की शादी बनी सितारों का मिलन स्थल: चिरंजीवी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने बढ़ाई रौनक
नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल: सफर लंबा है, हर लड़ाई लड़ता रहूंगा
हाथ जोड़ता रहा युवक... 11 सेकेंड में जड़े 7 थप्पड़: बेरहम SPO की करतूत ने ली नौकरी
बिग बॉस के चक्कर में वर्दी पर कलंक! सब-इंस्पेक्टर ने मांगी शो में एंट्री, अब अफसरों ने थमाया नोटिस