पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पहले इसे एक दुखद हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद यह एक सोची-समझी साजिश निकली। इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।
गार्ड ने सुनाया आंखों देखा हाल लोहागढ़ किले के गार्ड धीरज जाधव ने उस भयावह पल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने सिया की चीखें सुनी थीं। धीरज के अनुसार, जब मैं आवाज सुनकर वहां पहुंचा, तो सिया मदद के लिए चिल्ला रही थी। मैंने पूछा क्या हुआ, तो उसने कहा कि यहां से कोई गिर गया है। गार्ड ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन किसे पता था कि यह हादसा नहीं बल्कि कत्ल की साजिश थी।
बेटी को भी मिले मौत की सजा: मां सिया की मां पूजा गोयल ने अपनी ही बेटी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे उसी पहाड़ी से धकेल देना चाहिए जहां से उसने केतन को धकेला था। उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूजा गोयल का कहना है कि परिवार को चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उन्हें लगता था कि सिया और केतन के रिश्ते में सब ठीक है।
शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम केतन और सिया की शादी जुलाई में होने वाली थी। दोनों परिवार इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने बताया कि यह रिश्ता सिया की मर्जी से हुआ था और वे दोनों एक-दूसरे से काफी जुड़े हुए थे। परिवार के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि जिस केतन को वे अपना बेटा मानते थे, उसे ही सिया ने मौत के घाट उतार दिया।
कैफे में रची गई थी खौफनाक साजिश जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि केतन की हत्या की साजिश 17 जून को एक कैफे में रची गई थी। सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को किले से धक्का देने का प्लान बनाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने एक बैकअप प्लान भी तैयार रखा था—अगर केतन किले से गिरने के बाद बच जाता, तो उसे 20 जून को एक सड़क हादसे में मार दिया जाता।
31 मई को ही आ गया था खौफनाक विचार खुलासा हुआ है कि 31 मई को भी सिया और केतन लोहागढ़ किले पर घूमने गए थे। उस दिन केतन को एक खतरनाक स्थान पर बैठे देख सिया के मन में उसे धक्का देकर मारने का विचार आया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों आरोपी हिरासत में हैं।
*#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Pooja Goyal, mother of accused Siya Goyal, says, ... If anyone is at fault in this, they should be given the harshest punishment. Even if it includes my daughter. If my daughter is found guilty, then she should be thrown… pic.twitter.com/xQZrHPydPc
— ANI (@ANI) June 25, 2026
NLC विनिवेश पर आर-पार के मूड में CM विजय: पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, जताई कड़ी आपत्ति
भागलपुर में मानसून की सुस्ती से बेहाल जनता, उमस और गर्मी ने छीनी चैन
दवाई के डिब्बे में ड्रोन : भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाकर फिर घिरे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
थाने में पैर फैलाकर बैठी महिला कांस्टेबल: बुजुर्ग के अपमान पर गिरी गाज, हुई सस्पेंड
हाथ जोड़ता रहा युवक... 11 सेकेंड में जड़े 7 थप्पड़: बेरहम SPO की करतूत ने ली नौकरी
खगड़िया में मुहर्रम जुलूस को लेकर ब्लैकआउट : सुरक्षा के लिए कई इलाकों में बिजली गुल
दिल्ली का मानसून एक्शन प्लान: जलभराव से निपटने के लिए सरकार ने कसी कमर
भूकंप से दहल उठा वेनेजुएला: भारत बना मसीहा , ऑपरेशन अमिस्ताद से भेजी बड़ी राहत
क्या बाहुबली 3 की हो गई है पुष्टि? प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
94 साल की दादी का घर वापसी का संकल्प: अमेरिका की नागरिकता छोड़ लौटीं भारत की मिट्टी में