कराकास: वेनेजुएला में गुरुवार (25 जून 2026) को आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। राजधानी कराकास समेत देश के उत्तरी तटीय इलाकों में मची इस तबाही में अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
संकट की इस घड़ी में भारत ने आगे बढ़कर वेनेजुएला को मदद का हाथ दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन अमिस्ताद (Operation Amistad) की घोषणा की है। इस मिशन के तहत, भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान आवश्यक राहत सामग्री और मेडिकल टीम लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हो चुके हैं।
भारत ने 35 टन से अधिक मानवीय सहायता भेजी है। इसमें मुख्य रूप से दवाएं, जीवन रक्षक मेडिकल उपकरण और भारतीय सेना की एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट शामिल है। इस खेप की सबसे बड़ी विशेषता दो भीष्म क्यूब (BHISHM Cubes) हैं, जिन्हें विशेष रूप से आपदाओं के दौरान तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा, भारत के लोग वेनेजुएला की सरकार और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पीएम मोदी की इस पहल के बाद वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भारत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में भारत की एकजुटता सराहनीय है।
वेनेजुएला के स्वास्थ्य मंत्री कार्लोस अल्वाराडो ने बताया कि घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है। राहत कार्यों में देरी न हो, इसके लिए अमेरिका ने भी सक्रियता दिखाई है। अमेरिका ने अपने C-17 ग्लोबमास्टर और C-130 हरक्यूलिस विमानों के जरिए मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सेना को तैनात किया है।
भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश अभी भी जारी है, और अंतरराष्ट्रीय मदद के पहुंचने से राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
Operation Amistad underway!
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 26, 2026
Two @IAF_MCC C17s took-off today for Venezuela with urgent assistance to support their post-earthquake relief efforts.
The assistance contains an Indian Army @adgpi Field Hospital Unit and over 35 tons of relief supplies, medicines and medical… pic.twitter.com/Dcq8P065tp
बीवी के भागने के बाद मासूम बेटी की भूख मिटाने के लिए दर-दर भटका मजबूर बाप, वीडियो देख छलक उठेंगे आंसू
गुजरात के झरने में डूबी खगड़िया के लाल की उम्मीदें, शव घर पहुंचते ही चीखों से गूंजा गांव
दवाई के डिब्बे में ड्रोन : भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाकर फिर घिरे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
खगड़िया में मुहर्रम जुलूस को लेकर ब्लैकआउट : सुरक्षा के लिए कई इलाकों में बिजली गुल
कलयुगी बेटे का नंगा नाच: 80 साल के पिता को लातों से पीटा, घसीटकर किया लहूलुहान
FIFA वर्ल्ड कप 2026: लैमिन यमल के कंधों पर WWE की चमक, क्या ये है वर्ल्ड चैंपियन बनने का इशारा?
वेनेजुएला में प्रलय: दो शक्तिशाली भूकंपों ने ली 235 लोगों की जान, मलबे में दबी उम्मीदें
भागलपुर में मानसून की सुस्ती से बेहाल जनता, उमस और गर्मी ने छीनी चैन
कर्बला की याद और युद्ध का दंश: ईरान में इस बार क्यों अलग था मुहर्रम का मातम?
केतन अग्रवाल मर्डर केस: शादी से इनकार पर प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का अंत क्यों किया?