परबत्ता (खगड़िया): गरीबी को मात देकर परिवार का सहारा बनने का सपना संजोकर गुजरात गया 24 वर्षीय रुपेश कुमार अब कभी लौटकर नहीं आएगा। गुरुवार की शाम जैसे ही रुपेश का शव एम्बुलेंस से उसके पैतृक गांव तेलिया बथान पहुंचा, पूरे इलाके में मातम पसर गया।
रोजगार की तलाश में गया था गुजरात तेलिया बथान निवासी घुघली मंडल के 24 वर्षीय पुत्र रुपेश ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में महज तीन महीने पहले गुजरात का रुख किया था। वहां वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने का उसका सपना आधा ही रह गया।
झरने में पैर फिसलने से हुई अनहोनी परिजनों के अनुसार, 21 जून को काम खत्म करने के बाद रुपेश अपने साथियों के साथ एक झरने पर नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो साथियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन आनन-फानन में गुजरात पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को गांव लेकर आए। गुरुवार शाम जब एम्बुलेंस गांव पहुंची, तो शव को देखते ही मां-बाप और अन्य परिजनों की चीखें निकल पड़ीं। गांव का हर व्यक्ति इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर स्तब्ध था।
मुआवजे की उठी मांग स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बालमुकुंद मंडल ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता प्रदान की जाए। फिलहाल, पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर की क्रूर हत्या पर भड़के CM फडणवीस, बोले- समाज को सोचना होगा
दिल्ली बनाम चेन्नई: पहली बार साउथ पहुंचे युवक ने खोला राज, बताया कौन सा शहर है बेहतर
उत्तराखंड सीमा पर तलवारें और तनाव: निहंगों के तेवर से क्यों गरमाया बॉर्डर?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, संतों से की मुलाकात और उठाए कड़े सवाल
वेलकम टू द जंगल में महाभारत का तड़का: अक्षय कुमार की फिल्म में दिखे बीआर चोपड़ा के ये 3 दिग्गज सितारे!
94 की उम्र में वतन वापसी की जिद: भारतीय महिला ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता, बोलीं- आखिरी सांस यहीं लेनी है
जन्मदिन का अनोखा विरोध: नाले में खड़े होकर काटा केक, स्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल
बाजार की हलचल: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव, अरहर दाल और खाद्य तेल हुए महंगे
भारत की चिकन नेक के पास चीन की एंट्री? बांग्लादेश की तीस्ता डील से बढ़ी हलचल
भागलपुर में अल-नीनो का ग्रहण: मानसून बेअसर, धान की खेती पर मंडराया संकट