26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म वेलकम टू द जंगल चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म में एक खास नॉस्टैल्जिक कनेक्शन खोज निकाला है। फिल्म देखने वाले कई दर्शकों का कहना है कि उन्हें इसमें बीआर चोपड़ा की क्लासिक महाभारत के तीन प्रमुख किरदारों की झलक देखने को मिली है।
अर्जुन की वापसी फिल्म में फिरोज खान नजर आए हैं, जिन्होंने दूरदर्शन की महाभारत में अर्जुन का अमर किरदार निभाया था। वेलकम टू द जंगल में उनकी मौजूदगी पुरानी यादें ताजा कर रही है। अक्षय कुमार के साथ फिरोज खान का यह तीसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले वे जालिम और बारूद में साथ काम कर चुके हैं।
कर्ण की यादें इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता पंकज धीर की झलक भी दर्शकों को भावुक कर गई। महाभारत में कर्ण बनकर लोकप्रियता हासिल करने वाले पंकज धीर का अक्टूबर 2025 में निधन हो गया था। उनकी उपस्थिति फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक श्रद्धांजलि की तरह है। बता दें कि पंकज धीर अपने करियर में सोल्जर और बादशाह जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
दुर्योधन का जलवा फिल्म में महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पुनीत इस्सर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब वे वेलकम टू द जंगल के बड़े स्टार कास्ट का हिस्सा बने हैं।
34 सितारों की लंबी फौज वेलकम टू द जंगल अपनी विशाल स्टार कास्ट के लिए जानी जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जैकी श्रॉफ के साथ-साथ दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर और दलेर मेहंदी सहित कुल 34 सितारे स्क्रीन साझा कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर मिली-जुली राय फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग फिल्म में सितारों के जमावड़े को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक फिल्म की कहानी को लेकर निराश नजर आए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि फिल्म की धीमी रफ्तार के कारण दर्शक थिएटर से बाहर निकलने पर मजबूर हो गए। फिलहाल, फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा।
I came with two friends to watch Welcome to the Jungle, but it was so bad that they both walked out. Now I have the whole theater to myself. Akshay Kumar really needs to retire now.🤮 #Akshaykumar#WelcomeToTheJungle pic.twitter.com/miBVjVN1CS
— Rupam (@Rupamdey09) June 26, 2026
यूपी में अभी और सताएगी भीषण लू, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर की मां पर लगा फसाद की जड़ होने का आरोप, मां ने मांगी दोषियों के लिए फांसी
साइबर ठगी की अब खैर नहीं; हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम, 1 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी पर तुरंत होगी E-Zero FIR
सहरसा में 240 नए सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जांच के लिए बने 7 स्पेशल काउंटर
भारतीय बनकर ही दुनिया से रुखसत होना है : 94 वर्षीय महिला ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता
जीत के बाद भी हरमनप्रीत कौर क्यों हैं परेशान? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान
ऑपरेशन अमिस्टाड: वेनेजुएला की तबाही में भारत बना मसीहा , C-17 विमानों से भेजी मदद
बिग बॉस के चक्कर में वर्दी पर कलंक! सब-इंस्पेक्टर ने मांगी शो में एंट्री, अब अफसरों ने थमाया नोटिस
पुणे मर्डर: दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दो, आरोपी सिया की मां का चौंकाने वाला बयान
आसमान में बड़ा हादसा टला: पक्षियों से टकराया इजरायली राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे आइजैक हरजोग