पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में सिया गोयल मुख्य आरोपी है। इस पूरे प्रकरण पर अब सिया की मां ने चुप्पी तोड़ते हुए बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी बेटी इस अपराध में दोषी पाई जाती है, तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।
वही सजा मिले जो केतन को मिली सिया की मां ने भावुक होते हुए कहा, जितना दुख केतन के परिवार को है, उससे कहीं ज्यादा मुझे है। केतन बहुत अच्छे इंसान थे। यदि मेरी बेटी दोषी है, तो उसे भी कानून के तहत कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। जिस जगह से केतन को गिराया गया, मेरी बेटी को भी उसी जगह से नीचे धकेल दिया जाए।
निष्पक्ष जांच की मांग आरोपी की मां ने कहा कि उन्हें अब तक इन आरोपों पर पूरा यकीन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका मानना है कि कानून के सामने कोई भी हो, अपराध करने वाले को सजा मिलनी ही चाहिए, भले ही वह उनका अपना सगा ही क्यों न हो।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं सिया की मां ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे थे। केतन और सिया की शादी तय होने के बाद से घर में खुशी का माहौल था। उन्होंने कहा, केतन का परिवार सिया को बहुत प्यार करता था। दोनों के बीच कभी किसी मनमुटाव की बात सामने नहीं आई।
ड्रिंक करने के आरोपों पर क्या बोलीं मां? घटना के बाद सोशल मीडिया और चर्चाओं में सिया के कथित तौर पर ड्रिंक करने की बातें सामने आ रही हैं। इस पर मां का कहना है कि सगाई के बाद से ऐसी कोई बात कभी सुनने को नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी जाहिर की कि घटना के बाद ही इस तरह की बातें क्यों फैलाई जा रही हैं।
परिवार सदमे में मां ने कहा कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो पूरा परिवार गहरे सदमे में था। उन्होंने दोहराया कि यह घटना दो परिवारों के लिए एक बड़ी त्रासदी है और वे न्याय प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
*VIDEO | Pune realtor s death: Even if it s my daughter, the guilty should get the harshest punishment, says accused Siya Goyal s mother.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/wm9XLZfYxf
चार दिन बाद खुले मां कामाख्या के कपाट: जानिए क्यों खास माना जाता है अंबुबाची के बाद का पहला दर्शन
तीसरी बार बढ़ी कटाव निरोधी कार्य की समय-सीमा: मानसून के बीच ग्रामीणों की बढ़ी धड़कनें
राम मंदिर चंदा विवाद: उद्धव ठाकरे की चांदी की ईंट और 1 करोड़ का हिसाब मांग रहे संजय राउत
सुपौल में पुलिसिंग का अपग्रेड : अब 7 प्रमुख थानों की कमान संभालेंगे इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी
बेंगलुरु में गूंजी अंग प्रदेश की गूंज: मंजूषा कला ने 13 राज्यों के बीच जमाया अपना सिक्का
खुशबू सुंदर की बेटी की शाही शादी: गोवा में सितारों का जमावड़ा, अनिल कपूर और चिरंजीवी ने बढ़ाई रौनक
पुणे मर्डर: दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दो, आरोपी सिया की मां का चौंकाने वाला बयान
दिल्ली में आज मोहर्रम का असर: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी लिस्ट
पत्रकारों को धमकाने पर बुरे फंसे सांसद संजय दीना पाटिल, दी बिना शर्त माफी
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा: क्या पटना से आया था ठोक दो का आदेश?