बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें अपने ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने या सिफारिशें लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने शिक्षकों के वर्षों पुराने मांग को पूरा करते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल को मंजूरी दे दी है।
अब पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जानकारी दी है कि बिहार कैबिनेट ने नई स्थानांतरण नीति पर मुहर लगा दी है। अब पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल के साथ जोड़ दिया गया है। शिक्षक अपने घर बैठे ही पोर्टल के माध्यम से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे।
क्यों पड़ी बदलाव की जरूरत? पुरानी व्यवस्था में शिक्षकों को ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था। फाइलें एक मेज से दूसरी मेज तक भटकती रहती थीं, और जिला शिक्षा कार्यालयों में भारी देरी की शिकायतें आम थीं। इस जटिल प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण अक्सर शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा मैनुअल हस्तक्षेप का खत्म होना है। पूरी प्रक्रिया सिस्टम-आधारित होगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका शून्य हो जाएगी। ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा मिलने से शिक्षक जान सकेंगे कि उनकी फाइल किस स्तर पर लंबित है, जिससे भ्रष्टाचार पर सीधी लगाम लगेगी।
समय की होगी भारी बचत पहले फाइलों के निपटारे में महीनों लग जाते थे, लेकिन नई डिजिटल प्रक्रिया से निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे। शिक्षा मंत्री के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अनावश्यक प्रशासनिक तनाव से मुक्त कर शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करना है।
NCERT बदलाव पर क्या बोले मंत्री? ट्रांसफर नीति के साथ ही मंत्री ने NCERT की कक्षा 9 की सोशल साइंस किताब में बदलाव का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत यह एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया और गहन शोध से जुड़ी जानकारी देना उनके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
*#WATCH | पटना | बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रदेश में शिक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित नया नियम लागू होने पर कहा, हमारी शिक्षा का आधार हमारे शिक्षक हैं। शिक्षकों की लंबे समय से जो मांग रही है उसे हमने बिहार कैबिनेट से पास करवाया है और स्थानांतरण नियुक्ति को सरल कर… pic.twitter.com/mkdGa4zWWB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026
केतन अग्रवाल मर्डर केस: शादी से इनकार पर प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का अंत क्यों किया?
आइसक्रीम के चक्कर में मौत को बुलावा: बालकनी से गिरा शख्स, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
विदेश जाने का बना रहे हैं प्लान? तो जेब ढीली करने को रहें तैयार, पासपोर्ट सेवाओं के लिए नई दरें लागू
क्या वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे डेब्यू? टीम इंडिया के कैंप से आया बड़ा अपडेट
अभिनेत्री कृषि थापांडा के घर मिली बिजनेसमैन की लाश, मौत से पहले भेजे थे दिल दहलाने वाले मैसेज
सुपौल सदर अस्पताल का नया रोस्टर: जानें आज कौन से डॉक्टर करेंगे आपका इलाज
हैप्पी बर्थडे सर, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए! : नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को अनोखा जन्मदिन का तोहफा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार, क्या आयरलैंड के खिलाफ नहीं मिलेगा मौका?
दिल्ली का मानसून एक्शन प्लान: जलभराव से निपटने के लिए सरकार ने कसी कमर
भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: देवरिया में गरजे योगी, सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला