भारतीय टीम इस वक्त आयरलैंड के दौरे पर है, जहां 26 जून को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। इस सीरीज में सबकी नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। पहली बार टीम इंडिया में शामिल हुए वैभव के डेब्यू को लेकर हर तरफ चर्चा है।
कोच के बयान से बढ़ी फैंस की चिंता प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बैटिंग कोच सितांशु कोटक से वैभव के डेब्यू के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब काफी स्पष्ट था। कोटक ने कहा, वैभव को मौका जरूर मिलेगा, लेकिन सिर्फ किसी को पदार्पण कराने के लिए हम उन खिलाड़ियों को बाहर नहीं कर सकते जो लगातार रन बना रहे हैं। यह उनके साथ नाइंसाफी होगी।
क्यों मुश्किल है वैभव का प्लेइंग इलेवन में आना? कोच का इशारा साफ तौर पर टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों की ओर है। फिलहाल ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन संभाल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन भी शानदार लय में हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करके आए हैं।
अभिषेक शर्मा वर्तमान में टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं, जबकि संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। ऐसे में इन स्थापित खिलाड़ियों को बैठाकर एक युवा खिलाड़ी को मौका देना टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
प्रतिभा पर कोच को कोई संदेह नहीं भले ही डेब्यू पर सस्पेंस हो, लेकिन कोच को वैभव की क्षमता पर पूरा भरोसा है। सितांशु कोटक ने वैभव को बेहद टैलेंटेड करार देते हुए कहा कि उसने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। कोच ने उसे सलाह दी है कि वह फिलहाल दबाव न ले और अपने क्रिकेट का आनंद ले।
टीमें और चुनौतियां वैभव का भारतीय टीम में आना भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है, लेकिन फिलहाल मौका मिलना इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम मैनेजमेंट प्रयोग करने के मूड में है या जीत के समीकरणों को प्राथमिकता देती है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज के मुकाबले में यह युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ पाता है या उसे अभी और इंतजार करना होगा।
🚨 Batting Coach Sitanshu Kotak about Vaibhav Sooryavanshi 🗣️
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 26, 2026
Vaibhav Suryavanshi will get his opportunity, but I don t think just to give him the opportunity we should drop someone who has been scoring runs, that will be unfair to them pic.twitter.com/oD2HTqIEpq
भूकंप का कहर: फुटबॉलर लुकास ट्रेजो का परिवार लापता, ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत
डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का तूफान : नेट्स में भारतीय गेंदबाजों की ली क्लास
बंगाल में लागू होगा UCC? सुवेंदु अधिकारी के ऐलान से राजनीति में उबाल
बड़ा दुख बा... मर जाने दीजिए : ट्रैक पर बच्चे संग लेटी थी मां, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
राम मंदिर दान विवाद: शिवसेना की 4 किलो चांदी की ईंट गायब, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल
नासिक में टीकाकरण के दौरान 17 साल की छात्रा की मौत, CCTV में कैद हुई हृदयविदारक घटना
मुजफ्फरनगर में नरक: फैक्ट्री में कैद थे 12 मजदूर, पिटबुल कुत्ते और भाले का खौफ दिखाकर कराया जाता था काम
नाटो चीफ के बयान पर मेलोनी का कड़ा रुख: इटली ने ईरान के खिलाफ सैन्य भागीदारी से किया इनकार
सहरसा में बारिश का डबल इफेक्ट: किसानों के खिले चेहरे, तो जलभराव में डूबे शहरवासी
खुशबू सुंदर की बेटी की शाही शादी: गोवा में सितारों का जमावड़ा, अनिल कपूर और चिरंजीवी ने बढ़ाई रौनक