भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार सीनियर भारतीय टीम के नेट्स में कदम रखा है। इसका वीडियो BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जिसके बाद से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है।
गौतम गंभीर का मिला मार्गदर्शन BCCI द्वारा जारी वीडियो में वैभव पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने नेट्स में बेहतरीन कवर ड्राइव और पुल शॉट खेलकर अपनी काबिलियत दिखाई। इस दौरान भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर खुद उनके पास खड़े नजर आए और उन्हें बल्लेबाजी की बारीकियां समझाते दिखे। टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ी भी युवा वैभव का उत्साह बढ़ाते नज़र आए।
आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू की आहट भारतीय टीम आज बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने जा रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस सीरीज के जरिए वैभव को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिलेगा?
इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव अगर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह मिलती है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे और महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
मैच का विवरण आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला आज शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस शाम 5:30 बजे होगा। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को इस दौरे पर आराम दिया गया है, जिससे टीम इंडिया में युवाओं के लिए खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका है।
Start of something special 🌟
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
🎥 Glimpses of Vaibhav Sooryavanshi s first time in the #TeamIndia nets 🤩#IREvIND pic.twitter.com/zp3mPMch5R
जॉन अब्राहम पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार: अब यूरोपियन टी20 लीग में मचाएंगे धमाल
तीसरी बार बढ़ी कटाव निरोधी कार्य की समय-सीमा: मानसून के बीच ग्रामीणों की बढ़ी धड़कनें
महाराष्ट्र के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को मिलेगा राज्य बीमा का सुरक्षा कवच
राम मंदिर के 2000 करोड़ से खरीदे गए सांसद , संजय राउत ने शिंदे सरकार पर लगाया सनसनीखेज आरोप
श्रावणी मेला 2026: कांवरियों की सेवा में तैनात होंगे 39 डॉक्टर, 13 स्वास्थ्य शिविरों का खाका तैयार
भागलपुर बार एसोसिएशन चुनाव: 97 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार, संयुक्त सचिव पद के लिए 18 में महासंग्राम
वेनेजुएला में तबाही के बीच चमत्कार : मलबे से सुरक्षित निकाला गया मासूम और पालतू कुत्ता
क्या फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के पास क्लोनिंग की शक्ति है? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
बारामती में जल संकट का होगा खात्मा: सुनेत्रा पवार ने दिसंबर 2026 तक का दिया अल्टीमेटम
वेनेजुएला में प्रलय: दो शक्तिशाली भूकंपों ने ली 235 लोगों की जान, मलबे में दबी उम्मीदें