बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी के बाद अब एक्शन हीरो जॉन अब्राहम ने भी खेल जगत में अपनी धाक जमा ली है। जॉन अब्राहम ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक (Co-Owner) के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
जॉन अब्राहम इस टीम में अकेले नहीं हैं। वे क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों जैसे जोंटी रोड्स, फाफ डू प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। यह टीम उन छह प्रमुख फ्रेंचाइजियों में से एक है, जो 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होने वाली पहली यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगी।
टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद जॉन बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, क्रिकेट में लोगों को एकजुट करने और प्रेरणा देने की अद्भुत शक्ति है। यूरोप क्रिकेट के लिए एक उभरता हुआ और रोमांचक बाजार है। रॉटरडैम डॉकर्स के विजन और लीडरशिप के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है।
रॉटरडैम डॉकर्स में जॉन का स्वागत करते हुए लीग के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने कहा कि जॉन का खेल के प्रति जुनून और स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योर के तौर पर उनका अब तक का सफर इस टीम के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। गौरतलब है कि ईटीपीएल के ओनरशिप ग्रुप में स्टीव वॉ, राहुल द्रविड़ और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज पहले से ही शामिल हैं।
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम शामिल हैं। इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 32 रोमांचक मैच खेले जाएंगे, जो क्रिकेट प्रेमियों को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं।
यह पहली बार नहीं है जब जॉन अब्राहम किसी स्पोर्ट्स टीम से जुड़े हैं। वे 2014 से इंडियन सुपर लीग (ISL) की टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (NorthEast United FC) के मालिक भी हैं। आज उनके पास इस फुटबॉल क्लब की लगभग 95% हिस्सेदारी है। अब देखना यह होगा कि क्या जॉन अब्राहम अपनी फुटबॉल वाली कामयाबी को क्रिकेट के मैदान पर रॉटरडैम डॉकर्स के जरिए दोहरा पाते हैं या नहीं।
🚨 JOHN ABRAHAM IN CRICKET 🔥✨
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 26, 2026
- John Abraham becomes the Co-Owner as Rotterdam franchise in ETPL.
He joins in the Ownership along side Faf Du Plessis, Jonty Rhodes & Klaasen. pic.twitter.com/ldeodOH8Ae
झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौत
बिहार में शिक्षकों का अब घर बैठे होगा ट्रांसफर, नई ऑनलाइन व्यवस्था से खत्म होगा भ्रष्टाचार!
क्या फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के पास क्लोनिंग की शक्ति है? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
कामाख्या मंदिर के खुले कपाट: अंबुबाची महायोग के बाद मां की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब
क्या बाहुबली 3 की हो गई है पुष्टि? प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
मुरारका कॉलेज: द्वितीय मेधा सूची से नामांकन शुरू, छुट्टियों में भी खुला रहेगा कॉलेज
बॉलीवुड के किंग के 34 साल: मैंगलोर में शाहरुख खान का धमाकेदार जश्न
94 साल की दादी का घर वापसी का संकल्प: अमेरिका की नागरिकता छोड़ लौटीं भारत की मिट्टी में
रोती-बिलखती रही मासूम, बेरहमी से पीटती रही मैडम : आंगनवाड़ी में हैवानियत की हदें पार
श्रावणी मेला 2026: कांवरियों की सेवा में तैनात होंगे 39 डॉक्टर, 13 स्वास्थ्य शिविरों का खाका तैयार