सुल्तानगंज: विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने कांवरियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। सुल्तानगंज से शुरू होने वाले पूरे कांवरिया पथ पर 13 अत्याधुनिक अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे।
इन शिविरों में 24 घंटे सेवाएं सुचारू रखने के लिए 39 चिकित्सा पदाधिकारियों (डॉक्टरों) की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव विनोद कुमार पाठक ने इस संबंध में सभी संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
पल्स पोलियो अभियान: जागरूकता के लिए निकलेगी रैली आगामी 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर 27 जून की शाम 4 बजे एक विशाल जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार इस रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पांच साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से दो बूंद जिंदगी की खुराक दिलाएं।
सदर अस्पताल में पुलिस अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच भागलपुर के लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 645 पुलिस अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट जारी है। 13 सदस्यीय विशेष मेडिकल बोर्ड अभ्यर्थियों के शारीरिक मानकों, जैसे कि आंख, हड्डी और श्रवण शक्ति की गहन जांच कर रहा है। पिछले दो दिनों में लगभग 186 अभ्यर्थियों का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
मुहर्रम: ओपीडी बंद, इमरजेंसी सेवा बहाल मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को मायागंज अस्पताल और सदर अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
दोनों अस्पतालों के प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बर्न वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी विभाग 24 घंटे खुले रहेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सर्जिकल और ऑर्थो डॉक्टरों की विशेष टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी एक अन्य बड़ी खबर में, आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर आर्थिक अपराध प्रभाग ने अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटना, भागलपुर, नोएडा और दिल्ली समेत 6 ठिकानों पर की गई छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। मामले की गहन जांच अभी जारी है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
बेलदौर में जल्द बनेगा आधुनिक सम्राट अशोक भवन, 500 लोगों के बैठने की होगी क्षमता
क्रिकेट जगत में पसरा मातम: सड़क हादसे में उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर का निधन
जॉन अब्राहम पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार: अब यूरोपियन टी20 लीग में मचाएंगे धमाल
94 साल की उम्र में अमेरिका को अलविदा: महालक्ष्मम्मा की घर वापसी , बोलीं- अंतिम सांस सिर्फ मिट्टी में लेनी है
श्रावणी मेला 2026: सावन के बाद भादो में भी मिलेंगी मेला जैसी सुविधाएं ? जानिए विधायक ने क्या दिया आश्वासन
रायगड के मछुआरों के लिए खुशखबरी: जल्द दौड़ेगी दिघी जेटी, महाड में बनेगा अत्याधुनिक फिश मार्केट
मुरारका कॉलेज: द्वितीय मेधा सूची से नामांकन शुरू, छुट्टियों में भी खुला रहेगा कॉलेज
भागलपुर में अल-नीनो का ग्रहण: मानसून बेअसर, धान की खेती पर मंडराया संकट
बहुविवाह पर घिरीं NCP विधायक सना मलिक, शायना एनसी का तीखा सवाल- क्या पति को 4 शादी की इजाजत देंगी?
वेलकम टू द जंगल में महाभारत का तड़का: अक्षय कुमार की फिल्म में दिखे बीआर चोपड़ा के ये 3 दिग्गज सितारे!